{"_id":"6467d63e54478223e909ae6f","slug":"kidnapping-of-two-people-who-went-to-bihar-to-see-a-girl-for-marriage-bhiwani-news-c-21-hsr1033-138130-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शादी के लिए लड़की देखने बिहार गए दो व्यक्तियों का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शादी के लिए लड़की देखने बिहार गए दो व्यक्तियों का अपहरण
Sat, 20 May 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। लड़के की शादी के लिए लड़की देखने बिहार गए दो व्यक्तियों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ता ने दोनों व्यक्तियों को छोड़ने के नाम पर रुपये नहीं भेजने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस को गांव मुंढाल खुर्द निवासी अजय ने बताया कि उनके पिता दिलबाग हैं। उसके गांव का ही अजीत नामक व्यक्ति ने उसके पिता को उसके भाई की शादी के लिए बिहार में लड़की के बारे में बताया। अजीत की बात पर विश्वास करके उसका पिता अजीत के साथ 16 मई को बिहार चला गया। 18 मई को उसके पास फोन आया।
फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उसको कहा कि अगर वह उसके पास 1.15 लाख रुपये भेजेगा, तभी दोनों व्यक्तियों को छोड़ेगा, नहीं तो जान से मार देगा। उसने इस बारे में परिजन को बताया। परिजनों ने डर के मारे रुपये भेज दिए। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे के करीब उसके पास अन्य नंबर से फोन आया। फोन पर 1.30 लाख रुपये की और मांग की। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और इस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।