{"_id":"66d657386e10c5da490f9817","slug":"kidnapped-and-beat-up-the-driver-snatched-the-car-and-cash-bhiwani-news-c-21-hsr1005-455926-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अपहरण कर चालक को पीटा, गाड़ी व नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अपहरण कर चालक को पीटा, गाड़ी व नकदी छीनी
Tue, 03 Sep 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
हिसार। आजादनगर क्षेत्र से एक गाड़ी चालक का कुछ युवकाें ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने चालक को पीटा और गाड़ी व रुपये लेकर फरार हो गए। गाड़ी चालक की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बनभौरी निवासी जोरा सिंह ने बताया कि वह ठेकेदारी करता है। 30 अगस्त को वह और उसका दोस्त सातरोड कलां निवासी सुनील गांव रावलवासस से अपनी गाड़ी में सवार होकर आजाद नगर आ रहे थे। सुबह करीब 4 बजे दिल्ली अस्पताल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो सुल्तानपुर निवासी मनीष उनकी गाड़ी के पास आकर उससे पानी मांगा। मनीष ने कहा कि वह स्मैक पीता है। इस पर उसने कहा कि उनके पास स्मैक नहीं है।
इसके बाद मनीष ने उसके फोन पर झपटा मारा। फिर मनीष का दोस्त सुल्तानपुर निवासी सुमित आया और दोनों ने उसके व सुनील के साथ मारपीट की। फिर उन्होंने फोन करके अपने दोस्तों को बुलाया। इसके बाद उसके दोस्त दो गाड़ियां लेकर आए, जिनके साथ 7-8 व्यक्ति थे। इन सभी ने मिलकर उससे उसकी गाड़ी में डालकर रिलायंस पेट्रोल सिवानी रोड की तरफ ले गए। पेट्रोल पंप के पीछे सुनसान जगह पर इन सभी ने उसके साथ मारपीट की। जब वह उठकर चलने लगा तो उसका रास्ता रोक लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके आरोपी उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए, जिसमें करीब 7-8 हजार रुपये भी रखे थे।