फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Khushi Kharab selected for Indian volleyball team's under-16 coaching camp

Bhiwani News: खुशी खरब का भारतीय वॉलीबाल टीम के अंडर-16 कोचिंग कैंप के लिए चयन

Tue, 20 May 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Khushi Kharab selected for Indian volleyball team's under-16 coaching camp
​खिलाड़ी खुशी।
ढिगावा मंडी। गांव बिठन की खुशी खरब (12) का चयन भारतीय वॉलीबाल टीम के अंडर-16 कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। खुशी के चयन पर गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक संदीप जेवली ने बताया कि खुशी के खेल प्रदर्शन के दम पर भारतीय वॉलीबाल टीम के अंडर-16 कैंप के लिए चयन हुआ है। फिलहाल पिछले चार साल से खुशी एमडी गर्ल्स अकेडमी बरालू में अभ्यास कर रही है।
उन्होंने बताया कि खुशी अच्छी काउंटर अटैक खिलाड़ी है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए खुशी प्रतिदिन 5 घंटे मेहनत करती है। बेटी के पिता संजय खरब किसान हैं। फिलहाल खेती बाड़ी कर अपने परिवार का पेट भर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गरीब परिवार से अपनी मेहनत के बल पर इतने बड़े मुकाम तक पहुंचने पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। बेटी खुशी ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। उनकी प्रतिभा को पहचानने की जरूरत है। इस मौके पर दादा पूर्व सरपंच जयसिंह, रामचंद्र, सरपंच प्रतिनिधि सूरत सिंह, जयराम जोगी, चन्द्रभान, पूर्व चेयरमैन रामशरण शर्मा, पूर्व सरपंच बेगराज, महिपाल ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed