फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Keeping the dead body on the road, the villagers blocked the Dhigavamandi-Manfra road

Bhiwani News: शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया ढिगावामंडी-मनफरा मार्ग पर जाम

Fri, 24 Mar 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Keeping the dead body on the road, the villagers blocked the Dhigavamandi-Manfra road
 भिवानी लोहारू मार्ग पर ढिगावामंडी मनफरा मार्ग पर सड़क पर शव के साथ जाम लगाने वाले ग्रामीणों को
ढिगावा मंडी। ढिगावा मंडी क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर निवासी राधेश्याम की मौत मामले शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम चार बजे ढिगावा मंडी-मनफरा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर धरना देकर सड़क के बीच में बैठ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती वे यहां से नहीं हटेंगे। मौके पर लोहारू पुलिस थाना एसएचओ विद्यानंद अपनी टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। गांव अलाउद्दीनपुर निवासी राधेश्याम की मौत मामले में पुलिस ने फाइनेंसरों के खिलाफ हत्या केेस दर्ज किया है। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों की टीम से करवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी बाला देवी के बयान पर पोस्टमार्टम कार्रवाई की।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और फिर मनफरा मार्ग पर जाम लगा दिया। शव के साथ सड़क के बीच धरना देकर बैठे परिजनों ने कहा कि राधेश्याम की हत्या के दोनों आरोपी फाइनेंसरों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे। देर शाम तक मौके पर कोई भी बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा और ग्रामीण भी शव को सड़क पर रखकर देर शाम तक बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
वीरवार को राधेश्याम परिजनों को फाइनेंसरों के आफिस के समीप बेसुध हालत में मिला था, जिसे नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। राधेश्याम ने गांव के ही फाइनेंसर संजय से दस हजार रुपये चार माह के लिए पांच प्रतिशत ब्याज के दर पर लिए थे। लेकिन फाइनेंसर संजय और शालू वीरवार को रुपये लेने के लिए उनके घर पर आए और उसके पिता को बाइक पर बैठाकर अपने ऑफिस में ले गए। कुछ समय बाद उसका पिता आरोपी संजय के ऑफिस के बाहर बेसुध हालत में मिला था। परिजनों ने राधेश्याम की हत्या के आरोप लगाए। इसके बाद लोहारू पुलिस ने मृतक राधेश्याम की पत्नी की शिकायत पर आरोपी संजय व शालू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed