फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kabaddi player attacked with sword due to enmity

Bhiwani News: कबड्डी खिलाड़ी पर रंजिशन तलवार से हमला

Sat, 21 Sep 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi player attacked with sword due to enmity
भिवानी। गांव बापोड़ा में कबड्डी खिलाड़ी पर रंजिश के चलते तलवार से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद सहित चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी निखिल ने बताया कि वह गांव में कबड्डी का खिलाड़ी है। गत 17 सितंबर की शाम साढ़े सात बजे कबड्डी खेलकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही सुमित व योगेश सहित चार अन्य युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उस पर तलवार और पंच से हमला कर दिया। इसमें उसे काफी गंभीर चोटें आईं। वहीं उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

निखिल ने बताया कि आरोपियों के साथ करीब तीन-चार माह पहले कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद सहित चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस को ओवरटेक करते समय भिड़ी दो गाड़ी, एक गंभीर रूप से घायल

भिवानी। भिवानी-तोशाम मार्ग पर गांव बापोड़ा के समीप बस को ओवरटेक कर अचानक सामने आई गाड़ी ने दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में गाड़ी चालक सहित अन्य महिलाओं को चोटें आईं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं सदर पुलिस ने इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव सैय निवासी सोमपाल ने बताया कि गत 17 सितंबर को वह अपनी मां बनारसी के साथ गाड़ी में चाची बाला, चाची सावित्री, मौसी स्नेहलता को लेकर पिता तेलुराम की मृत्यु के बाद तोशाम कुंड में स्नान के लिए जा रहा था। जब वे तोशाम भिवानी मार्ग पर बापोड़ा के समीप पहुंचे तो सामने से एक बस आ रही थी। उसके पिछले स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने बस को ओवरटेक करते हुए तेजी से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से गाड़ी में सवार घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में सदर पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed