फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   judo compitetion

भिवानी की अन्नू ने कैथल की पूजा को दी मात

Mon, 25 Nov 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
judo compitetion
54 फोटो भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर जूडो चैम्पियनशीप के महिला मुकाबले में अपनी प्रतिद्व? - फोटो : Bhiwani
भीम स्टेडियम में रविवार को जिला जूडो एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय जूनियर जूडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। खेलों का शुभारंभ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल त्यागी ने किया।
विज्ञापन

पहले दिन हुए मुकाबलों में भिवानी की अन्नू ने कैथल की पूजा को हराकर पहला स्थान हासिल किया, पूजा दूसरे स्थान पर रही। वहीं रोहतक की पूजा ने सिरसा की प्रिया को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष के मुकाबलों में कुरुक्षेत्र के नितिन चौहान ने प्रथम, हिसार के मुकेश ने द्वितीय व भिवानी के विक्रम ने तीसरा स्थान हासिल किया। पहले दिन जूनियर जूडो चैंपियनशिप में लड़के व लड़कियों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एडवोकेट श्यामलाल त्यागी ने कहा कि जूडो एक रक्षात्मक खेल है। विशेषकर महिलाओं को जूडो खेल में विशेष रुचि लेनी चाहिए। इस अवसर पर जिला जूडो एसोसिएशन के प्रधान राजेश अहलावत व महासचिव अजीत बामला ने त्यागी का स्वागत किया। अजीत बामला ने बताया कि दो दिवसीय इस जूडो खेल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 300 के लगभग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रधान राजेश अहलावत ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों, प्रशिक्षक व खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षाविद अपूर्वा कौशिक, पीसीसीएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी अनिल चहल, वीरेंद्र यादव, अनिल परमार, मनोज कुरुक्षेत्र, सतपाल सोनीपत, संदीप सिंह सोनीपत, सुभाष कोच, पायल कोच, विक्रम कोच, सुरेश सैनी, रामनिवास कोच, जोगेंद्र कोच, मा. मोहन नागर, पवन सैनी, सुंदर, मीनू सोलंकी, बिशंबर कायत मैनेजर भी मौजूद थे। प्रतियोगिता का समापन समारोह 25 नवंबर को शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed