फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Job fair at ITI on May 12

Bhiwani News: आईटीआई में रोजगार मेला 12 मई को

Fri, 01 May 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Job fair at ITI on May 12
भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में 12 मई को सुबह 9 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, टर्नर, वायरमैन, वेल्डर और कारपेंटर व्यवसाय से पास हुए व अध्ययन कर रहे लड़के-लड़कियां भाग ले सकते हैं। आईटीआई प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में कंपनियों के अधिकारी विद्यार्थियों का अप्रेंटिस व प्लेसमेंट के लिए चयन करेंगे। आईटीआई पास छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष तक हो वह भाग ले सकते हैं। वर्ग अनुदेशक वीरेंद्र कुमार व शिक्षुता अनुदेशक अमरदीप मलिक ने आईटीआई पास छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में हिस्सा लेकर लाभ उठाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed