फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   JJP got 331 votes at only one booth in Tosham assembly constituency.

Bhiwani News: तोशाम विधानसभा क्षेत्र में जजपा को मात्र एक बूथ पर मिले 331 वोट

Wed, 09 Oct 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
JJP got 331 votes at only one booth in Tosham assembly constituency.
शहर में बनाया गया मतदान केंद्र। 
भिवानी। समय के साथ-साथ राजनीति की पराकाष्ठा भी बदलती रहती है। लेकिन मतदाताओं के मूड को कोई नहीं जान पाता है। जो पार्टी साढ़े चार साल तक गठबंधन के तहत सत्ता में रही। उसे इस चुनाव में तोशाम से मात्र एक बूथ को छोड़कर किसी भी बूथ पर सौ से ज्यादा मत नहीं मिल सके।
विज्ञापन

वहीं भिवानी हलके से आम आदमी पार्टी केवल 59 बूथों पर सौ से ज्यादा मत मिले हैं। लगातार चौथी बार भिवानी की सीट जितने वाली भाजपा पार्टी के खाते में भी 13 बूथों पर सौ से कम मत मिले हैं। तोशाम के बूथ नंबर 83 किसी भी मतदाता ने मत नहीं डाला है।
विज्ञापन

मतगणना के बाद भिवानी व तोशाम हल्के के बूथों पर भाजपा, कांग्रेस, आप, जजपा पार्टियों को मिले मतों में रोचक तथ्य सामने आए है। भिवानी हलके लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने वाली भाजपा पार्टी के प्रत्याशी को 227 बूथों में से 13 बूथों पर सौ से भी कम मत मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस व माकपा के साझा उम्मीदवार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस नेता राज बब्बर जैसे दिग्गज नेताओं ने भी जनसभा की लेकिन फिर भी 227 बूथों में से 89 बूथों पर सौ से ज्यादा मत प्रत्याशी को नहीं दिलवा सके। वहीं आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनसभा व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने रोड शो किया। फिर भी 227 बूथों में से 168 बूथों पर पार्टी प्रत्याशी सौ मतों का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
वहीं तोशाम विधानसभा में भी ऐसे ही कुछ आंकड़े मिले है। जहां साढ़े चार साल तक भाजपा पार्टी के साथ गठबंधन में रही जजपा के प्रत्याशी को 233 बूथों में से मात्र एक बूथ पर ही सौ से ज्यादा मत मिले हैं। जिसका बूथ नंबर 331 है। जबकि तोशाम से जजपा प्रत्याशी के लिए स्वयं दुष्यंत चौटाला भी प्रचार के लिए पहुंचे थे। लेकिन फिर भी मतदाताओं का रूझान अपनी तरफ नहीं कर सके।
यही हाल तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी का है। इसके लिए राज बब्बर, भूपेंद्र हुड्डा, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग प्रचार के लिए पहुंचे। लेकिन 233 में से 24 बूथों पर प्रत्याशी को सौ से ज्यादा मत नहीं दिलवा सके। तोशाम के बूथ नंबर 83 पर किसी भी मतदाता ने मत नहीं डाला है।

बूथ नंबर 16 पर विधायक को मिले मात्र 491 वोट
भिवानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ को बूथ नंबर 16 पर मात्र 491 वोट मिले हैं। इस बूथ पर 883 मतदाता हैं। ये बूथ विधायक घनश्याम सर्राफ का बाहुल्य इलाके का बूथ है। मतदाताओं ने इस बूथ पर भी वोटिंग में ज्यादा रुझान नहीं दिखाया है। इसमें भी खासकर महिलाओं ने ही ज्यादा मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed