फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jhojhu becomes winner by defeating Kasni in Kabaddi competition

Bhiwani News: कबड्डी स्पर्धा में कासनी को हराकर झोझू बना विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jhojhu becomes winner by defeating Kasni in Kabaddi competition
जुई के बाबा माइराम मंदिर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते समि
जूई। जूई के बाबा माइराम मंदिर में जागरण, मेला व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी स्पर्धा में कासनी की टीम को हराकर झोझू ने प्रथम पुरस्कार जीता। लड़कों की दौड़ अंडर 20 आयु वर्ग 1600 मीटर में धोनी कालुवाला प्रथम, द्वितीय पुरस्कार शौकीन राजस्थान, तृतीय पुरस्कार साकेत भिवानी ने हासिल किया। लड़कों की दौड़ अंडर 16 आयु वर्ग 400 मीटर प्रथम पुरस्कार निखिल डोहका, द्वितीय अरमान जूई कलां व तीसरा शिवचरण ने जीता। लड़कों की दौड़ अंडर 12 आयु वर्ग 200 मीटर प्रथम पुरस्कार आशीष जूई बिचली, द्वितीय तानिष जूई कलां व तृतीय पुरस्कार मोहित जूई कलां ने जीता। लड़कियों की दौड़ अंडर 20 आयु वर्ग 800 मीटर प्रथम इनाम तमन्ना खरक, दूसरा मुस्कान डोहका व तीसरा मंजू खरक ने अपने नाम किया। लड़कियों की दौड़ अंडर 16 आयु वर्ग 400 मीटर में प्रथम मीनाक्षी डोहका, दूसरा तमन्ना खरक व तीसरा स्थान हिमांशी धनाशरी ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

बुजुर्गों की दौड़ में रामकिशन और दलीप विजेता : 60 आयु वर्ग में बुजुर्गों की दौड़ में 200 मीटर में प्रथम पुरस्कार रामकिशन बाढड़ा, दूसरा शमशेर छप्पार व तीसरा वेदपाल मेचु जूई ने जीता। बुजुर्गों की दौड़ में 50 आयु वर्ग के 200 मीटर में दलीप लांबा प्रथम, मांगेराम जांगड़ा द्वितीय व रामकुमार तृतीय रहे। लड़कियों की दौड़ अंडर 12 आयु वर्ग 200 मीटर में प्रथम पुरस्कार संतोष बड़वा, द्वितीय इशिका जूई कलां व तीसरा अनिष्का जूई कलां ने हासिल किया।आ
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed