फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jhajjar tops in Haryana Open Board 10th, Ambala lags behind

Bhiwani News: हरियाणा ओपन बोर्ड दसवीं में झज्जर ने किया टॉप, अंबाला रहा फिसड्डी

Sat, 20 May 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar tops in Haryana Open Board 10th, Ambala lags behind
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 में दसवीं और बारहवीं के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं। सामान्य वार्षिक परीक्षा में रेवाड़ी टॉप पर बना था, लेकिन ओपन स्कूल की बारहवीं में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव का गृह जिला रेवाड़ी फिसड्डी रहा। जबकि सामान्य वार्षिक बोर्ड परीक्षा में नूंह फिसड्डी था, उसने ओपन स्कूल की बारहवीं में टॉप पर स्थान बना लिया है।
विज्ञापन

हरियाणा मुक्त विद्यालय की दसवीं की परीक्षा में झज्जर जिले ने 37.25 फीसदी परीक्षा परिणाम के साथ प्रदेश भर में टॉप स्थान पर रहा। दसवीं ओपन में नूंह जिले ने 34.37 फीसदी के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अंबाला जिला का सबसे कम 5.49 फीसदी परिणाम देकर फिसड्डी रहा। सिरसा का परिणाम 5.77 फीसदी देकर निचले पायदान पर दूसरे स्थान पर रहा। बारहवीं की ओपन परीक्षा में नूंह ने 45.45 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया। पलवल जिले ने 33.04 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। रेवाड़ी जिला 10.20 फीसदी परिणाम के साथ फिसड्डी रहा। चरखी दादरी 13.04 फीसदी परिणाम के साथ निचले पायदान से दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


जिला स्तर पर फिर खोले जाएंगे ओपन स्कूल के स्टडी सेंटर
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि हरियाणा मुक्त विद्यालय दसवीं और बारहवीं के प्रदेशभर में जिला स्तर पर फिर से स्टडी सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों को विगत में बंद कर दिया था, मगर अब खामियों को दूर कर फिर से इनकी शुरुआत की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
ये रहा विषयवार परिणाम प्रतिशत में
विषय-


दसवीं



हिंदी-


53.07

अंग्रेजी-
51.24


गणित-

28.55


विज्ञान-
27.95
सामाजिक विज्ञान-
40.53
----------------------
सामान्य वर्ग-
17.36
छात्र-

17.55
छात्रा-

17.08
ग्रामीण-
20.01
शहरी-

12.17
---------------------
बारहवीं विषयवार परिणाम प्रतिशत में
हिंदी-

64.35
अंग्रेजी-
43.27
गणित-

21.36
फिजिक्स-
27.53
केमिस्ट्री-
23.16
बायोलॉजी-
40.46
इतिहास-
61.24
राजनीति शास्त्र-56.04
---------------------------
सामान्य-
21.65
छात्र-

18.45
छात्रा-

26.67
ग्रामीण-
21.60
शहरी-

21.74
-----------------
ये है जिला वार प्रतिशत
जिला-


दसवीं-
बारहवीं प्रतिशत में
1. अंबाला-

5.49-

17.98
2. भिवानी-

12.22-
23.30
3. फरीदाबाद-
12.41-
21.55
4. गुरुग्राम-

11.71-
15.24
5. हिसार-

18.98-
27.34
6. जींद-

25.42-
21.96

7. करनाल-

11.19-
23.11
8. कैथल-

18.18-
20.34
9. कुरुक्षेत्र-

18.95-
17.70
10. महेंद्रगढ़-

7.22-

21.84
11. पानीपत-

19.11-
22.73
12 रेवाड़ी-

08.60-
10.20
13. रोहतक-

16.97-
19.13
14. सिरसा-

5.77-

18.55
15. सोनीपत-
14.39-
19.46
16. यमुनानगर-
7.31-

16.41
17. पंचकूला-
8.84-

20.54
18. फतेहाबाद-
12.42-
19.63
19. झज्जर-

37.25-
45.45
20. नूंह-

34.37-
33.04
21. पलवल-

24.26-
18.73
22. चरखी दादरी-
17.31-
13.08
अन्य राज्य-

11.57-
22.87
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed