फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jhajjar-Loharu Rail Line Project Underway: Kiran

झज्जर-लोहारू रेल लाइन परियोजना प्रगति पर : किरण

Fri, 07 Nov 2025 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Nov 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Jhajjar-Loharu Rail Line Project Underway: Kiran
भिवानी। दक्षिणी हरियाणा के लिए एक प्रमुख संपर्क परियोजना प्रस्तावित झज्जर-लोहारू नई रेल लाइन ने उल्लेखनीय प्रगति की है। अब कार्यान्वयन के अगले चरण में प्रवेश कर गई है। इस परियोजना के पूरा होने पर यह इलाके के चहुंमुखी विकास में वरदान साबित होगी।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने बताया कि उन्होंने अगस्त में भारत के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को नई लाइन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसमें दक्षिणी हरियाणा में बेहतर रेल संपर्क और राजस्थान व गुजरात के लिए एक छोटे मार्ग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया था। प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए रेल मंत्रालय ने एक फिजिबिलिटी चेक कराया, जो अब पूरा हो चुका है। परियोजना अब योजना और डिजाइन चरण में प्रवेश कर चुकी है, जिसमें विस्तृत चित्र और तकनीकी योजनाएं तैयार करना शामिल है। ये दस्तावेज वित्तीय अनुमोदन और मंजूरी के लिए शीघ्र ही रेलवे बोर्ड को प्रस्तुत किए जाएँगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे इस परियोजना के लिए रेल मंत्रालय के साथ निरंतर संपर्क में और प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि झज्जर और लोहारू के बीच नया रेल संपर्क विकास के नए रास्ते खोलेगा, यात्री और माल ढुलाई संपर्क को बेहतर बनाएगा और दक्षिणी हरियाणा के लोगों को बहुत लाभ पहुंचाएगा। चौधरी ने कहा यह परियोजना इस क्षेत्र की लंबे समय से जरूरत रही है। उन्होंने कहा है कि वे रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड की आभारी हैं कि उन्होंने मेरे प्रस्ताव पर विचार किया और इसे आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूरा होने पर यह रेलवे लाइन न केवल हरियाणा के अंदर संपर्क में सुधार लाएगी। बल्कि राजस्थान और गुजरात के लिए भी एक महत्वपूर्ण संपर्क प्रदान करेगी और इलाके के विकास में वरदान साबित होगी। प्रस्तावित झज्जर-लोहारू लाइन से हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) का भी पूरक बनने, बहादुरगढ़, गुरुग्राम और अन्य प्रमुख शहरों के साथ मजबूत संपर्क बनाने और राज्य के समग्र रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed