{"_id":"67cf2032f687b81ee00b7fc6","slug":"jewellery-trader-kidnapped-and-forcibly-transferred-rs-65000-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131153-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अगवा कर आभूषण व्यापारी से जबरन ट्रांसफर कराए 65,000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अगवा कर आभूषण व्यापारी से जबरन ट्रांसफर कराए 65,000 रुपये
Mon, 10 Mar 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल मारपीट में घायल व्यवसायी।
भिवानी। हिस्ट्रीशीटर हंसराज उर्फ हंसा और उसके साथी ने रविवार शाम शहर के आभूषण व्यापारी को अगवा कर उसे रातभर होटल के एक कमरे में बंधक बनाए रखा। बदमाशों ने व्यापारी सुनील की बेरहमी से पिटाई कर उनके दाएं हाथ की अंगुलियां भी तोड़ दी और व्यापारी के खाते से जबरन 65,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस की कई टीमों ने सोमवार की सुबह सर्च ऑपरेशन चलाकर बदमाश को गिरफ्तार किया। घायल व्यापारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी के खिलाफ अगवा करने संबंधित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बाड़ी मोहल्ला निवासी रचना ने बताया कि रविवार शाम छह बजे उनके पति सुनील कोकड़ा दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे। पूरी रात घर नहीं लौटे। उनके नहीं लौटने पर अनहोनी की आशंका सताने लगी। इस पर उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन पता नहीं चला। अलसुबह करीब 4:15 बजे उनके बेटे के फोन पर हंसा नाम के व्यक्ति के खाते में 65,000 रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। इसके बाद पति को फोन मिलाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। करीब आधे घंटे बाद फिर फोन मिलाया तो उनके रोने की आवाज सुनाई पड़ी। उन्हें कोई डरा-धमका रहा था। इसके बाद शहर थाना पुलिस को शिकायत दी।
महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि हनुमान गेट क्षेत्र निवासी हंसराज उर्फ हंसा ने होटल के एक कमरे में उनके पति को रातभर बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। इस सूचना के बाद शहर थाना की कई टीमों ने हनुमान गेट क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर हनुमान गेट स्थित एक होटल से आरोपी हंसराज को धरदबोचा। पुलिस टीमों का दबाव पड़ने पर बदमाशों ने व्यापारी को मुक्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक सुनील कोकड़ा को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। व्यापारी सुनील की हाथों की अंगुलियां तोड़ी गई हैं और उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर हंसराज उर्फ हंसा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके साथी और हंसा के खिलाफ अपहरण, जबरन पैसा खाता में ट्रांसफर कराने व बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के मामले में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। - सत्यनारायण, एसएचओ, शहर थाना, भिवानी।