फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from two houses

दो घरों से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from two houses
भिवानी। एक ही रात में चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुर्गा कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे एक परिवार के घर से लाखों की कीमत के आभूषण और कीमती सामान पर हाथ साफ कर ले गए। वहीं, दूसरी वारदात जूई पुलिस थाना क्षेत्र की है। चोर घर के अंदर से 50 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों कीमत के आभूषण उड़ा ले गए। दोनों ही वारदात में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

दुर्गा कॉलोनी निवासी वजीर सिंह ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि 28 व 29 अप्रैल की रात को उसके घर में पूरा परिवार सोया हुआ था और वह ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान घर में चोरी हो गई। वह अगली सुबह घर पहुंचा, तो सामान बिखरा हुआ मिला। उसने बताया कि चोर घर से एक जोड़ी कानों के सोने के टॉप्स, एक जोड़ी कान के सोने की बाली, एक सोने की तबीजी, एक सोने की अंगूठी और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोर घर के अंदर से एक एलईडी भी ले गए। चोरी की वारदात की जानकारी शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और इस संबंध में अज्ञात में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव ढांगर में बनाया निशाना
जूईकलां क्षेत्र के गांव ढांगर के एक मकान में चोरी हो गई। ढांगर निवासी रामनिवास ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वीरवार की रात को खेत में पानी लगाने के लिए गया था। घर में उसकी दो पुत्रवधू सो रही थीं। इसी दौरान चोर घर में घुस गए। चोर अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर गहनों पर हाथ साफ कर ले गए। चोरों ने पांच सोने की अंगूठी, दो सोने के हार, सोने की बाली, तीन अंगूठी, हाथ के सोने के कड़े, दो सोने की चेन, दो जोड़ी सोने के बाले, 13 जोड़ी पॉजेब, चार जोड़ी छोटी पॉजेब, चांदी की तागड़ी, 50 हजार रुपये की नकदी भी चोर ले गए। चोरी की वारदात की सूचना जूईकलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed