फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jansamvad in Baliali of Bhiwani, Asha workers altercation with Agriculture Minister

भिवानी के बलियाली में जनसंवाद: कृषिमंत्री के साथ हुई आशा वर्करों की नोंकझोंक, वर्करों को पुलिस ने खदेड़ा

Sun, 17 Sep 2023 08:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 17 Sep 2023 08:10 PM IST
सार

भिवानी में रविवार को गांव बलियाली में कृषि मंत्री जेपी दलाल का जन संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अपनी विभिन मांगों के समर्थन में आशा वर्करों ने भी ज्ञापन सौपना था। आशा वर्कर यूनियन जिला उप प्रधान दर्शना ने बताया कि ज्ञापन देने के बाद मंत्री ने कहा कि इन मांगों पर कुछ नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Jansamvad in Baliali of Bhiwani, Asha workers altercation with Agriculture Minister
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के गांव बलियाली की बीसी चौपाल पर रविवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल के जन संवाद कार्यक्रम में आशा वर्करों के साथ नोंक-झोंक हुई। गुस्साई आशा वर्करों ने कृषिमंत्री व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद कृषिमंत्री को कार्यक्रम के बीच से ही लौटना पड़ा। वहीं पुलिस ने आशा वर्करों को कार्यक्रम स्थल से खदेड़ दिया। इसके बाद गांव गुजरानी में भी कृषिमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम स्थल के पास आशा वर्करों ने पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वहां तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारियों से भी आशा वर्करों की खूब तू तड़ाक व नोंकझोंक तक हुई। आशा वर्कर यूनियन नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से दूर छोड़ दिया।

विज्ञापन


रविवार को गांव बलियाली में कृषि मंत्री जेपी दलाल का जन संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अपनी विभिन मांगों के समर्थन में आशा वर्करों ने भी ज्ञापन सौपना था। आशा वर्कर यूनियन जिला उप प्रधान दर्शना ने बताया कि ज्ञापन देने के बाद मंत्री ने कहा कि इन मांगों पर कुछ नहीं कर सकते। इन मांगों को तो मुख्यमंत्री ही पूरा कर सकते हैं। इसके बाद आशा वर्कर मंत्री से बोली कि वे कोई कार्रवाई नहीं कर सकते तो मंत्री किस बात के हैं और उन्होंने यह भी कहा कि जब आप लोग वोट मांगने आते हैं तब तो इस प्रकार की बातें नहीं करते। इस बीच आशा वर्कर व मंत्री में नोंक-झोंक हुई। बाद मे गुस्साई आशा वर्करों ने कृषि मंत्री दलाल के खिलाफ व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। यह सिलसिला करीब चार से पांच मिनट तक चला।
विज्ञापन


किसानों को फसल बीमा का पैसा हर हाल में मिलेगा: कृषि मंत्री
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने रविवार को हलका विधायक बिशंबर वाल्मीकि के साथ गांव बलियाली, गुजरानी, मिताथल व घुसकानी में जनसंवाद किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव बलियाली व मिताथल की गोशालाओं के लिए 11-11 लाख रुपये, गुजरानी की पंजाबी धर्मशाला के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा कृषि मंत्री ने घुसकानी में ई-लाइब्रेरी सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंवाद के दौरान ग्राम पंचायतों द्वारा रखी सभी मांगों पर उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर की मांग को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पूरा करवाया जाएगा और जिला स्तर की मांग को अधिकारियों से शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को फसल मुआवजा हर हाल में मिलेगा। उन्होंने कहा कि पोर्टल और ऑनलाइन सेवाओं से बिचौलिया प्रथा समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में करीब आठ लाख पशुओं का बीमा किया गया है।


यूरिया और डीएपी पर ढाई लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी किसानों को दी जा रही है। जलभराव और बाढग्रस्त इलाकों को कृषि योग्य बनाने के लिए 1200 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने कहा कि हलके के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने घुसकानी में श्मसान घाट की चहारदीवारी व अन्य सुविधाओं के लिए करीब 18 लाख रुपये मंजूर किए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed