फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jaipur Bhiwani special train will be operated from today

Bhiwani News: जयपुर भिवानी स्पेशल ट्रेन का आज से होगा संचालन

Sun, 01 Jun 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 01 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Jaipur Bhiwani special train will be operated from today
​भिवानी का रेलवे स्टेशन। 
भिवानी। गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए जयपुर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा जयपुर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन जून में किया जाएगा। यह रविवार एक जून से शुरू होगी। स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलने से यात्रियों को आने-जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

दरअसल, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 जून से 8 जून एवं 10 से 30 जून तक जयपुर से 7 बजे रवाना होकर 14:20 पर भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर अनारक्षित ट्रेन 1 जून से 8 जून एवं 10 से 30 जून तक भिवानी से 16:05 बजे रवाना होकर 23:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी का भी आज से होगा संचालन
रेलवे द्वारा एक जून से रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन एक जून, 6 जून, 7, 8 जून, 11, 14, 15 जून, 21, 22, 25, 28 व 29 जून को रेवाड़ी से 11:45 बजे रवाना होकर 14:45 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 1, 06, 07, 08, 11, 14, 15, 21, 22, 25, 28 व 29 जून को रींगस से 15:05 बजे रवाना होकर 18:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में रेवाड़ी, कुण्ड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed