{"_id":"68f7dc603e35b09c80009b0b","slug":"jaipur-bhiwani-special-train-to-operate-during-festivals-till-october-31-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-141447-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: त्योहारों पर जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 अक्तूबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: त्योहारों पर जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 अक्तूबर तक
Wed, 22 Oct 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 अक्तूबर तक करने का निर्णय लिया है। यह कदम विशेष रूप से छठ पूजा पर जाने वाले प्रवासी परिवारों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 31 अक्तूबर तक रोजाना जयपुर से सुबह सात बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भिवानी से शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन रास्ते में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। छठ पूजा को लेकर प्रवासी परिवार अपने-अपने घरों में तैयारियों में जुट गए हैं। भिवानी के तोशाम रोड स्थित जूई नहर के घाट पर छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा।