फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   jail, prisoner, beating, injured

जिला कारागार में बंदियों के बीच झगड़ा, दो गंभीर को भेजा जिला अस्पताल

Fri, 21 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
jail, prisoner, beating, injured
भिवानी। भिवानी जिला कारागार में बंदियों के बीच घमासान हो गया। जेल के बैरक में बंद बंदियों के बीच हुए झगड़े की सूचना जेल प्रशासन को मिली। जिसके बाद जेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और झगड़े में घायल बंदियों को पहले जेल चिकित्सा अधिकारी से प्राथमिक उपचार दिलाया, जिसके बाद दो बंदियों को गंभीर चोटों की वजह से पुलिस सुरक्षा के बीच जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। वहीं जेल उप सहायक अधीक्षक ने सदर पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद सदर पुलिस ने चार बंदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिला कारागार के उप सहायक अधीक्षक जयसिंह ने सदर पुलिस थाना को भेजे पत्र में कहा कि 19 मई को ब्लॉक नंबर 13/14 में सुबह सवा दस बजे बंदियों के बीच झगड़ा हो गया। इस पर ब्लॉक इंचार्ज हेड वार्डर हरिश ने सीटी बजाकर आगाह किया। जिसके बाद तुरंत सहायक उप अधीक्षक जेल हवा सिंह, चक्कर हवलदार हेड वार्डर राजपाल व अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। झगड़ा कर रहे बंदियों को अलग किया। इस दौरान कई बंदियों को चोटें आई। झगड़ा करने वालों में नितिन वासी लांदरी अग्रोहा हिसार, नवीन वासी किशनगढ़ महम, नरेंद्र वासी बरवा सिवानी, नवीन माईकलां बाढड़ा, नवीन वासी फतेहगढ़, नवीन वासी कलिंगा, कपिल वासी भारत नगर हिसार ने प्रमोद, पवन, अमन व पवन कुमार वासी बड़ेसरा को चोटें पहुंचाई। जेल चिकित्सा अधिकारी ने घायल बंदियों को प्राथमिक उपचार दिया और इसके बाद पवन व पवन कुमार को इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दोनों बंदियों को पुलिस सुरक्षा के बीच उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना इंचार्ज विद्यानंद ने बताया कि जेल सहायक उप अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने झगड़ा करने वाले बंदियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस बंदियों के बीच हुए झगड़े की तहकीकात में जुटी है। बंदियों से भी पुलिस पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed