फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jagdeep Phogat becomes branch head of Haryana Government PWD Mechanical Workers

Bhiwani News: जगदीप फौगाट बने हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स के ब्रांच प्रधान

Thu, 17 Oct 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 17 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Jagdeep Phogat becomes branch head of Haryana Government PWD Mechanical Workers
सांगवान पंप हाऊस पर  बैठक में मौजूद  पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन के सदस्य।
भिवानी। गांव सागवान स्थित न्यू सांगवान पंप हाउस में वीरवार को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की निंगाणा सिविल ब्रांच का त्रिवार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक जिला प्रधान सूरजभान जटासरा, जिला सचिव, सुशील आलमपुर, जिला सह सचिव बलराज ओला, राज्य ऑडिटर संदीप सोरखी, विनोद तंवर जिला उपप्रधान की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें ब्रांच के सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए।
विज्ञापन

इनमें जगदीप फौगाट को प्रधान, प्रीतम को सचिव, प्रवीण कुमार कोषाध्यक्ष, प्रदीप फौजी को चेयरमैन, गोपीराम किरावड़ को वरिष्ठ उपप्रधान, रोहित को उपप्रध्एाान, नवीन बूरा को सह सचिव, सुनील को ऑडिटर चुना गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर जिला प्रधान सूरजभान जटासरा ने कहा कि हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, निजीकरण पर रोक, खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती, पुरानी पेंशन बहाली, मेडिकल कैशलेस की सुविधा, एक्सग्रेसिया में लगाई गई शर्त हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed