फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ITI students are leaving their classes and wandering in search of water.

Bhiwani News: कक्षाएं छोड़ पानी की तलाश में भटक रहे आईटीआई के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
ITI students are leaving their classes and wandering in search of water.
गोशाला के बाहर टंकी से पानी भरता राजकीय आईटीआई का स्टाफ।
लोहारू। कस्बे के पिलानी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पेयजल व्यवस्था ठप होने के कारण छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि विद्यार्थी कक्षाएं छोड़कर सुबह करीब 10 बजे पानी की बोतलें, कैंपर और मटके लेकर संस्थान से करीब 200 मीटर दूर गोशाला के बाहर लगी पानी की टंकी से पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

संस्थान परिसर में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को मजबूरी में कक्षाओं के दौरान ही पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब छात्र पानी भरने में समय लगाएंगे तो नियमित रूप से कक्षाएं कब लगेंगी और पढ़ाई कैसे पूरी होगी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद आईटीआई संस्थान में विद्यार्थियों को पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्रिंसिपल शमशेर ने बताया कि वह करीब दो महीने की छुट्टी पर हैं तथा संस्थान की पाइपलाइन खराब हो चुकी है। इसके लिए संबंधित जेई को सूचित कर दिया गया है और जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।


हाथों से भरना पड़ता है कर्मचारियों व स्टाफ को पानी
सबसे बड़ी बात यह है कि पानी भरने के लिए गोशाला के बाहर लगी टंकी पर भी किसी प्रकार के जग, पाइप या अन्य सुविधा की व्यवस्था नहीं है। विद्यार्थी और कर्मचारी अपने हाथों से पानी डालकर मटकों में भर रहे हैं। ऐसे में गर्मी के बीच उन्हें अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्यार्थियों ने मांग की है कि संस्थान में जल्द से जल्द स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि पढ़ाई के दौरान उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed