फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ITI first merit list released; fees must be deposited by the 22nd.

Bhiwani News: आईटीआई की पहली मेरिट जारी 22 तक फीस जमा करानी होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
ITI first merit list released; fees must be deposited by the 22nd.
कैरू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के दाखिलों के लिए पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को 22 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर फीस जमा करनी होगी। निर्धारित समय में फीस जमा कराने के बाद ही दाखिला अंतिम रूप से मान्य होगा और सीट सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

आईटीआई देवराला में दाखिला प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार दस्तावेजों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है जहां अनुदेशक दाखिला प्रक्रिया से संबंधित सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया के दौरान आईटीआई में विद्यार्थियों का अपेक्षाकृत कम रुझान देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की आईटीआई के साथ-साथ जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी सीटों की तुलना में कम आवेदन सामने आए हैं। हालांकि वर्तमान दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली बची सीटों के लिए दोबारा शेड्यूल जारी किया जाएगा, ताकि वंचित विद्यार्थी संबंधित अथवा अपनी पसंद की ट्रेड में प्रवेश ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवराला आईटीआई में तीन ट्रेडों में होंगे दाखिले : आईटीआई देवराला में इस सत्र तीन ट्रेडों में प्रवेश दिए जाएंगे। इनमें कोपा ट्रेड में 20 सीटें, सिलाई-कढ़ाई ट्रेड में 24 सीटें तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में 24 सीटें उपलब्ध हैं। संस्थान प्रबंधन के अनुसार अगले सत्र से वायरमैन ट्रेड के लिए भी ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मिलेगा अलॉटमेंट का संदेश : आईटीआई के लिपिक विकास कुमार ने बताया कि मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जाएगा। अभ्यर्थी पोर्टल से अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और एडमिट कार्ड तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान में पहुंचकर सत्यापन कराएं।
निर्धारित अवधि के भीतर फीस जमा होने के बाद ही संबंधित सीट पर दाखिला पक्का माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed