फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   It takes 15 to 20 days to cure viral fever

Bhiwani News: वायरल बुखार ठीक होने में लग रहे 15 से 20 दिन

Mon, 18 Nov 2024 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 18 Nov 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
It takes 15 to 20 days to cure viral fever
नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। 
भिवानी। वायरल बुखार और डेंगू के मरीजों को उबरने में पहले से अधिक समय लग रहा है। इस तरह के संक्रमण में अजीब लक्षण देखकर खुद चिकित्सक भी हैरान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में डेंगू के साथ ही वायरल का प्रकोप भी बढ़ा है। हालांकि अभी डेंगू के नए मामले तो नहीं आए हैं, लेकिन पहले से चपेट में आ रहे मरीजों को ठीक होने में 15 से 20 दिन तक लग रहे हैं। इस कारण बढ़ी कमजोरी से थकान का असर लंबे अर्से तक बने रहने की आशंका है। वायरल की वजह से प्लेटलेट भी कम हो रहीं हैं। इसकी वजह से मरीज अचानक ही गंभीर स्थिति में पहुंच जा रहे हैं। समय पर उपचार पाने के बावजूद उन्हें ठीक होने में अधिक समय लग रहा है।

मरीजों के खून में संक्रमण भी हो रहा है। ऐसे मरीजों की हालत भी खराब हो रही है। जिला नागरिक अस्पताल के अलावा निजी लैब में भी रोजाना ढाई सौ से तीन सौ तक मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बाद से ही वायरल और डेंगू मरीजों में लक्षण बदल गए हैं। अधिकतर मरीजों में नए लक्षण दिखाई दे रहे हैं। पहले अधिकतर मरीज 10 दिन में ठीक हो जाते थे लेकिन अब उनके ठीक होने में 15 से 20 दिन तक लग रहे हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी की वजह से भी ऐसा होता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed