{"_id":"6696ee0a9911b0b5650a8994","slug":"it-professionals-took-to-the-path-of-agitation-demanding-formulation-of-regularization-policy-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120197-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नियमित करने की नीति बनाने की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर उतरे आईटी प्रोफेशनल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नियमित करने की नीति बनाने की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर उतरे आईटी प्रोफेशनल्स
Wed, 17 Jul 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर नारेबाजी करते हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।
भिवानी। नियमित किए जाने की नीति बनाए जाने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी 18 जुलाई को सामूहिक अवकाश लेकर विधायकों को मांगपत्र सौंपेंगे। वहीं 21 जुलाई को पंचकूला में राज्यस्तरीय प्रदर्शन कर मार्च पास्ट निकालेंगे।
हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा (हिपवा) संबंधित बीएमएस के आह्वान पर जिला भिवानी में हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल कर्मचारियों ने मंगलवार को काली पट्टी लगाकर अपने-अपने कार्यालयों में कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी 17 जुलाई को भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा 18 जुलाई को सभी हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और संबंधित जिलों की विधानसभा क्षेत्र के विधायकों को अपना मांगपत्र सौपेंगे। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई (रविवार) को आईटी प्रोफेशनल पंचकूला में इक्ट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री कार्यालय तक मार्च पास्ट किया जाएगा। नियमितिकरण की पॉलिसी बनाने सहित अन्य मांगों को पूरा करवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स से अपील की है कि वे 21 जुलाई को पंचकूला में होने वाले विरोध प्रदर्शन में भाग ले।