फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   It is necessary to fill the potholes of the roads to prevent accidents in the haze : MP

धुंध में हादसों की रोकथाम के लिए सड़कों के गड्ढे भरना जरूरी : सांसद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to fill the potholes of the roads to prevent accidents in the haze : MP
अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते सांसद धर्मबीर सिंह। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने एनएच, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश कि वे धुंध के मौसम के चलते विभाग से संबंधित सड़कों पर बने गड्ढों को 10 दिन के अंदर भरवाने का कार्य करें, ताकि सड़क हादसों से किसी की जान न जाए। उन्होंने कहा कि तीव्र मोड़ वाली जगह पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाए जाएं।
विज्ञापन

सांसद शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्दी बढ़ने के साथ-साथ धुंध भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में सड़क पर हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि हादसों का कारण सड़क पर बने गड्ढे और सफेद पट्टी का न होना है। उन्होंने निर्देश दिए कि गड्ढे भरने के साथ-साथ सड़क मार्गों पर सफेद पट्टी भी लगाई जाए।
विज्ञापन

सांसद ने भिवानी से हांसी को जाने वाली सड़क मार्ग को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि गांव जाटू लोहारी, बवानीखेड़ा, मिलकपुर व सिकंदरपुर में जहां सड़क पर पानी ठहरता है, वहां संबंधित विभाग नाले बनाए और घरों का पानी सड़क पर जमा न हो। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि कहीं भी सड़क को ऊंचा उठाने के दौरान वहां से करीब 100 मीटर की दूरी तक सड़क को स्लोप की तरह बनाया जाए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो और एकदम झटका न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभाग की जमीन की पेमाईश करवाएं और वहां पर किसी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण न होने दें। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन या सड़क मार्ग के बीच अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि रास्ते अवरुद्ध होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन को शहर में ऐसे सभी अवैध निर्माण या अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार करने को कहा, जिससे सड़क मार्ग बाधित हो रहे हैं।

सांसद ने निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे पर कहीं भी अवैध कट न हो, जो हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि देवीलाल चौक से गांव हालुवास से आगे बाईपास तक फोनलेन का प्रस्ताव भेजा जाए, क्योंकि देवीलाल चौक से यहां तक घनी आबादी का क्षेत्र हो गया है। इसके साथ-साथ यहां पर डिवाइडर पर लाइट का प्रस्ताव भी भेजा जाए। बैठक के दौरा जिला परिवहन अधिकारी अंग्रेज सिंह ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किए जाने संबंधी मसले पर भी विचार हुआ। बैठक में उपायुक्त आरएस ढिल्लो, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, सीईओ जिला परिषद कुशल कटारिया, जीएम रोडवेज मनोज दलाल, उप पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed