फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   It is mandatory to bring tabs to school three days a week, homework will be checked

शिक्षा: सप्ताह में तीन दिन टैब स्कूल लेकर आना अनिवार्य, जांच जाएगा गृहकार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to bring tabs to school three days a week, homework will be checked
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सरकार की तरफ से मिले टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने ई-अधिगम टैबलेट और पीएएल सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर दिया है। स्कूल में अध्यापक की ओर से विद्यार्थियों को टैबलेट में दिए गए गृहकार्य की जांच की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने डिजिटल शिक्षा को बढ़वा देने के लिए यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार सरकारी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों में टैबलेट आधारित शिक्षण को आदर्श शिक्षा के रूप में पहचान मिले। इसके लिए सभी स्कूल प्रमुखों को यह निर्देश दिए गए हैं कि सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ई-अधिगम के तहत पीएल डायग्नोस्टिक-डे के रूप में निर्धारित किया जाए। इन दिनों पर सभी विद्यार्थी और शिक्षक अपने टैबलेट लाएं और पीएएल साफ्टवेयर का उपयोग करें। कक्षा में शिक्षण के लिए टैबलेट का उपयोग करने के अलावा विद्यालय प्रमुख और शिक्षक प्रत्येक शुक्रवार को विद्यार्थियों को गृहकार्य देना सुनिश्चित करें। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार को शिक्षक विद्यार्थियों को दिए गए गृहकार्य की जांच करें। विद्यार्थियों और शिक्षकों को निर्देश दिया जाता है कि वह कम से कम निर्धारित दिन में टैबलेट अनिवार्य रूप से लाएं। इन दिनों के अलावा विद्यार्थी अन्य दिनों में भी टैबलेट ला सकते हैं।
विज्ञापन

खंड अनुसार बांटे गए टैबलेट की जानकारी
खंड टैबलेट
भिवानी 8266
बवानीखेड़ा 2460
सिवानी 2111
लोहारू 1838
कैरू 1949
तोशाम 3143
बहल 1170
कुल 20937
सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ई-अधिगम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसलिए इस दिन दसवीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी व शिक्षक विद्यालय में टैबलेट लाना अनिवार्य करेंगे। इसके साथ-साथ शिक्षक टैबलेट में पीएएल सॉफ्टवेयर अपडेट करना सुनिश्चित करें। इसके बाद भी अगर कोई समस्या आती है तो स्कूल के अवसर पोर्टल से शिकायत कर अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed