फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   it is important for the general public to be aware: DC

नशे पर पूर्णरूप से अंकुश लगाने के लिए आमजन का जागरूक होना जरूरी : डीसी

Fri, 25 Apr 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 25 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
it is important for the general public to be aware: DC
लघु सचिवालय भिवानी में अ​धिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त महावीर कौ​शिक।
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में एनकॉर्ड की जिलास्तरीय कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह और एसडीएम महेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि नशे पर पूर्णरूप से अंकुश लगाने के लिए आमजन का जागरूक होना जरूरी है। नशे के खिलाफ हम सबको मिलकर एक बेहतर वातावरण तैयार करना होगा। ऐसा वातावरण तैयार करने में प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। विशेषकर गांव व शहरों के प्रबुद्घ लोगों को इस बारे में जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने संस्थानों में रिसोर्स पर्सन के माध्यम से युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करें। इसके लिए विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालय व अन्य शिक्षण संस्थानों में एक अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों के मुख्य द्वार पर नशे के विरुद्ध जागरूकता सामग्री लिखवाएं। शिक्षण संस्थानों में उचित जगहों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर को अंकित किया जाए। नशे के दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के बारे में जागरूकता फैलाने और जनता को संवेदनशील बनाने में शिक्षा विभाग और ड्रग्स कंट्रोल सेल की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर पूरी मुस्तैदी, जिम्मेवारी एवं दायित्व के साथ अपने कर्तव्य को निभाएं। उन्होंने शिक्षा व खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बच्चों को खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने की प्रेरणा दें ताकि नशे से बचा जा सकें। बैठक में शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed