फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Issue of handling agent in mandis resolved in government procurement of mustard, 14 licenses obtained in Bhiwani

Bhiwani News: सरसों की सरकारी खरीद में मंडियों में हैंडलिंग एजेंट का मसला सुलझा, भिवानी में मिले 14 लाइसेंस

Mon, 01 Apr 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Issue of handling agent in mandis resolved in government procurement of mustard, 14 licenses obtained in Bhiwani
भिवानी। मंडियों में अब आवक ने तेजी पकड़ ली है। शनिवार को जिले भर की नौ मंडियों में हैफेड ने 32,750 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद दर्ज की। वहीं 68,779 क्विंटल सरसों की आवक हुई।
विज्ञापन

जिलेभर में 3161 किसानों के मंडियों में गेट पास काटे गए। हालांकि मौसम के बिगड़ते तेवर देखकर किसानों की सांसें भी अटकी रही। वहीं जूई और ढिगावा मंडी में किसानों की फसल के साथ वाहनों की भी लंबी कतारें लगीं। कैरू मंडी में अभी तक आवक का खाता भी नहीं खुला है। वहीं रविवार को सरसों की सरकारी खरीद नहीं होगी। हैंडलिंग एजेंट को लेकर चल रहा मसला भी शनिवार को सुलझ गया। भिवानी मुख्यालय की मंडी में 14 हैंडलिंग एजेंटों को लाइसेंस मिल गए। इससे किसानों की फसल अब आढ़तियों के माध्यम से होगी।
विज्ञापन

भिवानी जिले की दस मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। शनिवार को जूई, ढिगावा के अलावा अन्य मंडियों में गेट पास के लिए भी किसानों के वाहनों की लंबी कतारें लगी। जिससे दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर भी ढिगावा मंडी में जाम के हालात बने। शनिवार को जिलेभर में 3161 किसानों के गेट पास कटे। जिनकी 68779 क्विंटल सरसों मंडियों में पहुंची। हैफेड ने शनिवार को 32,750 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधिकारियों का दावा है कि अब तक हैफेड 41 हजार क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कर चुका है। खरीद को लेकर किसानों की दिक्कतें भी कम नहीं हो रही है। किसान मौसम बदलने और मंडियों में समय से खरीद नहीं होने की वजह से दिक्कतें झेलते रहे। वहीं विधायक घनश्याम सर्राफ के प्रयासों से भिवानी में आढ़तियों (हैंडलिंग एजेंट) की अनुमति मिल गई। भिवानी में 14 आढ़तियों को हैंडलिंग एजेंट की अनुमति दी है। विधायक घनश्याम ने कहा कि किसानों की फसल खरीद को लेकर कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

शनिवार को मंडियों में किसानों की सरसों की सरकारी खरीद की गई है। जिन किसानों की सरसों सरकार द्वारा तय मानक पूरे कर रही है उसे खरीद किया जा रहा है किसानों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर मंडी में लाएं।
-संदीप पूनिया, जिला प्रबंधक, हैफेड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article