Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   IRIS biometric verification work stopped at Education Board headquarters for two hours due to internet shutdown

Bhiwani News: इंटरनेट ठप होने से दो घंटे रुका रहा शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
IRIS biometric verification work stopped at Education Board headquarters for two hours due to internet shutdown
शिक्षा बोर्ड कार्यालय के अध्यापक भवन में आए अभ्यार्थियों की आइरिस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करते - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर शुक्रवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परीक्षार्थियों की आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन हुई। पहले ही दिन इंटरनेट ठप रहने की वजह से दो घंटे तक वेरिफिकेशन का काम रुका रहा। प्रदेशभर के कई जिलों से सैकड़ों परीक्षार्थी आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए शिक्षा बोर्ड मुख्यालय के अध्यापक भवन में पहुंचे। पहले दिन इंटरनेट धीमा होने की वजह से परीक्षार्थियों की वेरिफिकेशन का काम प्रभावित हुआ। वहीं शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर लगाए गए 14 में से दो काउंटरों पर तो सिस्टम ही बंद पड़ा मिला। बाद में सिस्टम को सुचारु चलाने के लिए अध्यापक भवन में वाई-फाई का इंतजाम कराना पड़ा। प्रदेश के कई अन्य जिलों परीक्षार्थियों की भीड़ ज्यादा होने के कारण धक्का-मुक्की की सूचना भी बोर्ड मुख्यालय पर पहुंची। इसके बाद लोकल प्रशासन को पुलिस बुलाकर व्यवस्था बनानी पड़ी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट के अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार और शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराने की व्यवस्था सभी 22 जिला मुख्यालयों पर कराने के लिए केंद्र स्थापित किए हैं। लेकिन इसके बावजूद पहले दिन प्रदेश भर के कई अन्य जिलों से भी अभ्यर्थी शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर वेरिफिकेशन कराने पहुंचे। इसकी वजह से भीड़ ज्यादा बढ़ गई और धक्का-मुक्की बनी। गत तीन और चार दिसंबर को शिक्षा बोर्ड ने एचटेट की परीक्षा आयोजित कराई थी।
विज्ञापन

हिसार में सबसे अधिक तो पंचकूला में सबसे कम वेरिफिकेशन के परीक्षार्थी
एचटेट की तीनों परीक्षाओं में हिसार में सबसे अधिक 2030 परीक्षार्थी आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दायरे में आए हैं, जबकि प्रदेश में सबसे कम पंचकूला में 267 परीक्षार्थी वेरिफिकेशन कराएंगे। एचटेट लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 की परीक्षा में शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने उन अभ्यर्थियों की आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराई है, जिनके सफल होने की उम्मीद है। इसी लिहाज से एचटेट का एक तरह से परीक्षा परिणाम भी घोषित समझा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में होगी परीक्षार्थियों की आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन
जिला वेरिफिकेशलन
अंबाला 542
भिवानी 1441
चरखी दादरी 668
फरीदाबाद 1264
फतेहाबाद 801
गुरुग्राम 506
हिसार 2030
झज्जर 997
जींद 1643
कैथल 787
करनाल 1531
कुरुक्षेत्र 721
नारनौल 1215
नूंह 379
पलवल 604
पंचकूला 267
पानीपत 789
रेवाड़ी 1186
रोहतक 1165
सिरसा 786
सोनीपत 1910
यमुनानगर 408
आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। मैने रेवाड़ी के हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने केंद्र का निरीक्षण किया है। जहां पर काम ठीक चल रहा है। जहां पर भी थोड़ी बहुत दिक्कत है उसे तुरंत प्रभाव से दूर कराया गया है। शनिवार को भी बचे हुए परीक्षार्थियों की आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। अभ्यर्थी अपना मूल पहचान पत्र एवं मूल प्रवेश पत्र लेकर जाएं। इसकी बोर्ड वेबसाइट पर सूची भी उपलब्ध है। जो अभ्यर्थी ये प्रक्रिया पूरी नहीं करेगा उसका परीक्षा परिणाम जारी नहीं होगा।
-डॉ. वीपी यादव, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed