Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Inter University freestyle women's wrestling competition will be held in Bhiwani from March 14 to 16
{"_id":"622cf04329b96e37d23724d5","slug":"inter-university-freestyle-women-s-wrestling-competition-will-be-held-in-bhiwani-from-march-14-to-16-bhiwani-news-hsr6265082173","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में 14 से 16 मार्च तक होगी अंतर विश्वविद्यालय फ्री स्टाइल महिला कुश्ती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में 14 से 16 मार्च तक होगी अंतर विश्वविद्यालय फ्री स्टाइल महिला कुश्ती प्रतियोगिता
अखिल भारतीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता की जानकारी देते डॉ. एसके सिन्हा व डॉ. सुरेश मलिक। संवाद
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
बहल (भिवानी)। चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी की मेजबानी में बहल के बीआरसीएम शिक्षण समिति में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का 14 से 16 मार्च तक आयोजन होगा। प्रतियोगिता में देशभर के करीब 100 विश्वविद्यालयों से 800 महिला खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बीअ?ारसीएम शिक्षण संस्थान में आयोजित पत्रकारवार्ता में संस्थान निदेशक डॉ. एसके सिन्हा व सीबीएलयू भिवानी के खेल निदेशक डॉ. सुरेश मलिक ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा इस वर्ष महिला कुश्ती का आयोजन सीबीएलयू को सौंपा है। सीबीएलयू यह आयोजन बीआरसीएम शिक्षण संस्थान बहल में आयोजित करेगा, जिसमें 100 से ज्यादा विश्वविद्यालयों की करीब 800 महिला पहलवान भाग लेंगी। इससे पहले सीबीएलयू ने बीआरसीएम में वर्ष 2018 में भी पुरुषों की अखिल भारतीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें करीब 1500 पहलवानों ने भाग लिया था। इस बार होने वाली फ्री स्टाइल की कुश्ती प्रतियोगिता में 17 से 26 आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों के दांवपेच देखने को मिलेंगे। डॉ. सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में आने वाली महिला खिलाड़ियों के लिए ठहरने व खाने की व्यवस्था बीआरसीएम शिक्षण समिति के द्वारा संचालित उच्च शिक्षा संस्थान में की गई है। वहीं, डॉ. सुरेश मलिक ने कहा कि प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए पहुंचेंगे। प्रतियोगिता में अलग अलग भार वर्ग के अनुसार 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76 किलाग्राम भार वर्ग की श्रेणी बनाई गई हैं। इस अवसर पर बीआरसीएम संस्थान के मुख्य वित्त अधिकारी मनीष खत्री, प्राचार्य डॉ. अनुज शर्मा, प्राचार्य डॉ. गोपाल कौशिक, ऋषि शर्मा, बीआरसीएम रजिस्ट्रार पवन पघांल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।