फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   INSO protested for the dismissal of the Controller of Examinations

इनसो ने परीक्षा नियंत्रक की बर्खास्तगी के लिए किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
INSO protested for the dismissal of the Controller of Examinations
सीबीएलयू के वीसी प्रो. राजकुमार मित्तल को ज्ञापन सौंपते इनसो कार्यकर्ता। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। एचपीएससी पेपर लीक मामले में संलिप्त होने के आरोपी सीबीएलयू के परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर इनसो ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए वीसी को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही इनसो ने अघोषित परीक्षा परिणामों को जल्द जारी करने, सीबीसीएस व्यवस्था को बंद करने सहित अन्य छात्र हितों के मुद्दों को पूरा करने की मांग की। राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में इनसो नेताओं ने कहा कि यदि तीन दिन में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो इनसो प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

वीसी को ज्ञापन सौंपते हुए इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने कहा कि सीबीएलयू किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चाओं का विषय बना रहता है। कभी परीक्षा परिणाम घोषित न करने को लेकर तो कभी किसी मुद्दे को लेकर। अब सीबीएलयू सभी हदों को पार करते हुए भ्रष्टाचार के मामले में भी नाम कमा रहा है। जिसकी जांच के लिए विजिलेंस टीम भी सीबीएलयू पहुंची थी, जिससे विश्वविद्यालय की साख पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ करते हुए कई परीक्षाओं के परिणाम तक जारी नहीं किए हैं, जिसके चलते भी विद्यार्थियों में रोष बना हुआ है। धनाना ने कहा कि सीबीएलयू ने विद्यार्थियों को परेशान करने के लिए विकल्प आधारित क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू किया है, जिसके लिए न तो सीबीएलयू के विद्यार्थी तैयार हैं और न ही अध्यापक। ज्ञापन के माध्यम से सेठी धनाना ने कहा कि एचपीएससी पेपर लीक के आरोपी परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन गुप्ता को बर्खास्त किया जाए और योग्य व्यक्ति को परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया जाए। अघोषित परीक्षा परीक्षा परिणाम जारी किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को थोड़ी राहत मिल सके और छात्र हित को देखते हुए सीबीसीएस व्यवस्था बंद की जाए। इस अवसर पर चिंटू लेघां, प्रीतम गोलागढ़, भोलू घणघस, आकाश, नीरज, मोहित, अमित गुज्जर, अमनदीप, यमन शर्मा, सुधांशु शर्मा, मिठू राजपूत, साहिल, हेमंत डागर, मोनू भारद्वाज, राहुल कायला, संजय ग्रेवाल, हेमंत, संजीव चौधरी, साहिल धनाना, अजय लोहानी, संदीप बेरला, विकास कालीरमन, चिंटू, दिनेश बेली, विक्रम धनाना सहित अनेक छात्र एवं इनसो पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed