फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   inquiry in Headmaster and women teacher controvercy

मुख्याध्यापक और शिक्षिका विवाद में जांच में जुटी पुलिस और शिक्षा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
inquiry in Headmaster and women teacher controvercy
बवानीखेड़ा (भिवानी)। क्षेत्र के एक गांव में मुख्याध्यापक और शिक्षिका विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बवानीखेड़ा पुलिस ने शिक्षिका के बयान पर मुख्याध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, अभी तक मुख्याध्यापक की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी दोनों पक्षों से शिकायत मिलने पर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजे एक सरकारी स्कूल का मुख्याध्यापक स्कूल के निरीक्षण पर थे। इस दौरान प्रथम कक्षा के बच्चे बाहर खेलते नजर आए, जबकि कक्षा का समय था। इसके बाद मुख्याध्यापक संबंधित शिक्षकों को खोजते हुए अंदर पहुंचे, तो शिक्षिका खाना खाती नजर आई। आरोप है कि हेड मास्टर ने उन्हें क्लास टाइम में खाना खाने से टोका तो विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। मुख्याध्यापक का आरोप है कि शिक्षिका ने उसकी चप्पलों से पिटाई की है। जबकि शिक्षिका ने अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। दोनों ने इस संबंध में बवानीखेड़ा थाना पुलिस और शिक्षा विभाग को शिकायत दी है। पुलिस और शिक्षा विभाग इस संबंध में गहनता से जांच में जुटा है।
विज्ञापन

केस दर्ज कर लिया है
इस संबंध में शिक्षिका की शिकायत पर मुख्याध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस संबंध में गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामेहर, जांच अधिकारी, बवानीखेड़ा थाना पुलिस।
दोषी पर होगी कार्रवाई
मुख्याध्यापक और शिक्षिका विवाद में जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोनों पक्षों से भी पूछताछ की जाएगी। जो भी दोषी पाया इसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- नरेश महता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed