फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   INLD workers took out a protest march on the problems of farmers and common people, marched till the Mini Secretariat.

Bhiwani News: किसानों और आमजन की समस्याओं पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च, लघु सचिवालय तक किया कूच

Tue, 04 Nov 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
INLD workers took out a protest march on the problems of farmers and common people, marched till the Mini Secretariat.
लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहूं व अन्य।
भिवानी। किसानों और आमजन की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर उतर आए। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा के निर्देशानुसार पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय तक मार्च कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा गया जिसमें समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी ओमप्रकाश गौरा ने किया जबकि अध्यक्षता इनेलो जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु और किसान सैल के जिलाध्यक्ष अजीत बागड़ी बड़ेसरा ने की। प्रदर्शन के दौरान इनेलो नेताओं ने भाजपा सरकार पर किसानों और आमजन की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इनेलो जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु और पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा ने कहा कि सरकार एक ओर खुद को हितैषी बताती है, वहीं दूसरी ओर किसानों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के दावे करती है लेकिन अन्नदाता अपनी मेहनत की कीमत पाने के लिए भी संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि मंडियों में फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नहीं खरीदी जा रही हैं, खेतों में जलभराव की निकासी नहीं हो रही और बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। खाद के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत राशि उनके खातों में भेज दी है, जबकि हरियाणा सरकार ने अभी तक गिरदावरी भी नहीं करवाई।
इनेलो नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे हरियाणा के लोगों के प्रति अपने दायित्व को निभाने के बजाय खुद को बिहारी बताने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री खुद को बिहारी मानते हैं तो उन्हें बिहार जाकर रहना चाहिए।

नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार गंभीर समस्याओं की अनदेखी कर रही है और केवल झूठी वाहवाही लूटने में व्यस्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन में मास्टर धर्मपाल ओबरा, सुनील लांबा, शारदा मिश्रा, सुमन अहलावत, इंदु परमार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed