{"_id":"64f9f1652ff0caf8060863d4","slug":"injured-woman-swallowed-poisonous-substance-referred-to-pgi-bhiwani-news-c-21-hsr1027-214192-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आहत महिला ने जहरीला पदार्थ निगला, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आहत महिला ने जहरीला पदार्थ निगला, पीजीआई रेफर
Thu, 07 Sep 2023 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 07 Sep 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
भिवानी: अस्पताल में उपचाराधीन महिला।
भिवानी। तोशाम पुलिस थाना के तहत आने वाले क्षेत्र निवासी महिला ने अपने साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास मामले से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे और चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। वहीं, इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई है।
महिला के परिजन ने बताया कि पांच सितंबर की रात को घर पर वह खुद, उसकी भाभी, बहन और मां मौजूद थी। रात करीब 11 बजे उनके ही क्षेत्र निवासी दो व्यक्ति उनके घर में घुस गए और उसकी भाभी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजन नींद से जाग गए और उक्त दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। इस बारे में सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने पकड़े हुए व्यक्ति को पुलिस की टीम के हवाले कर दिया और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। अगली सुबह इस मामले से आहत महिला ने जहरीला पदार्थ (फिनाइल) निगल लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। इस मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक महिला के बयान दर्ज नहीं हुए थे।
पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप
जहरीला पदार्थ निगलने वाली महिला के परिजनों ने बताया कि पांच सितंबर की रात को दुष्कर्म प्रयास मामले में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है, बल्कि उन्हीं पर अपहरण का केस दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में तोशाम पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी।