फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Information regarding grants and various schemes was given in the Kisan Mela

Bhiwani News: किसान मेले में विभिन्न योजनाओं के साथ अनुदान की जानकारी दी

Mon, 02 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Information regarding grants and various schemes was given in the Kisan Mela
गांव बिठन में आयोजित बैठक को संबो​धित करते वक्ता। 
ढिगावा मंडी। रविवार को गांव बिठन में विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक लोहारू कृषि तकनीकी प्रबंधक विजय भूंगला ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि विभाग, बागवानी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग से संबंधित विभिन्न कर्मचारी व अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपने विभाग से संबंधित स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंदर कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी व भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं और विभिन्न विभागों से संबंधित स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बागवानी विभाग से सोमवीर सिंह फिल्ड मैन ने किसानों को बागबानी विभाग से मिलने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के बारे में किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में विस्तार से बताया। किसानों को इस क्षेत्र के अंदर होने वाले बागवानी फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मत्स्य पालन विभाग की तरफ से मैडम प्रमिला ने मछली पालन विभाग से दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। पशुपालन विभाग से डॉक्टर विकास ने भी किसानों को पशुओं को होने वाली विभिन्न बीमारियों व विभाग से दी जाने वाली अनुदान राशि, डेयरी पालन के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी की ओर से डॉक्टर करिश्मा नंदा ने भी कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से किसानों को दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण व कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों ने बताया कि कई बार उन्हें नकली बीज का भी सामना करना पड़ता है। जिससे लागत और बढ़ जाती है। और न ही उनके द्वारा पैदा की गई फसल का उचित मूल्य मिलता है।
इस मौके पर सरपंच सोनु, सुमन, पूर्व सरपंच बेगराज, महिपाल, विजय पाल, नरेश, अश्विनी, कुलदीप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed