फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Information given to girl students about Durga Shakti and Dial 112 app

Bhiwani News: छात्राओं को दुर्गा शक्ति और डायल 112 एप के बारे में दी जानकारी

Wed, 07 Feb 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 07 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information given to girl students about Durga Shakti and Dial 112 app
भिवानी। जिले में स्कूल व कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा व आत्म सम्मान की भावना पैदा करने के लिए महिला पुलिस की हॉट स्पॉट जगहों पर सिविल में ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। वहीं महिला पुलिस टीम द्वारा छात्रों से बातचीत करके उनकी समस्याओं व उसके समाधान के प्रयास किया जा रहे हैं। बुधवार को महिला थाना भिवानी की टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय में लड़कियों को जागरूक कर उन्हें दुर्गा शक्ति व डायल 112 एप और हेल्पलाइन नंबर-1091 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान महिला पुलिस ने छात्राओं को बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर महिलाओं और लड़कियों को दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में डाउनलोड करना चाहिए और इसका कैसे प्रयोग करना है, इसकी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति गलत व्यवहार करता है तो बेझिझक पुलिस को शिकायत दें। इसके लिए उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। युवतियों को बस अपने मोबाइल से दुर्गा शक्ति व डायल 112 एप का प्रयोग करना है। इसके चंद मिनट बाद पुलिस की टीम उनके पास होगी।
विज्ञापन

महिला पुलिस ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों की मदद के लिए दुर्गा शक्ति नाम से एक एप्लीकेशन लांच की हुई है, जो सभी एंड्रॉयड मोबाइल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। सुरक्षा के लिए पुलिस ने 112 नंबर व 1091 नंबर भी जारी किया हुआ है, परंतु दुर्गा शक्ति एप से शिकायत करने वाली लड़की की लोकेशन भी पुलिस को मिल जाएगी। यदि मुसीबत के समय में महिला जगह नहीं बता पा रही है तो भी उसकी जगह का पता चल जाएगा। इस एप की विशेष बात यह है कि आप इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद पूरे प्रदेश में कहीं भी यदि अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तो इसमें दिए गए लाल बटन को प्रयोग कीजिए, जल्द से जल्द आपको सहायता पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकांक्षा फाउंडेशन सोसाइटी मुंबई के साथ मिलकर पुलिस चला रही अभियान
पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर और पुलिस अधीक्षक भिवानी वरुण सिंगला के निर्देश पर जिला निरीक्षक की टीम ने महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया है। जिला निरीक्षक सरोज व आकांक्षा फाउंडेशन सोसाइटी के साथ मिलकर स्कूल, कॉलेज व कामकाजी महिलाओं का लगातार डायल 112 एप पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। वहीं छात्राओं व महिलाओं को डायल 112 एप में ट्रिप मैनेजमेंट के बारे में जानकारी देकर डाटा फीड करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में टीम ने बुधवार को टीआईटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में छात्र व छात्राओं को इसके बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed