{"_id":"6751e3a524956fd8e30aa0cd","slug":"information-about-schemes-will-be-given-through-stalls-in-geeta-mahotsav-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126729-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गीता महोत्सव में स्टॉलों के माध्यम से दी जाएगी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गीता महोत्सव में स्टॉलों के माध्यम से दी जाएगी योजनाओं की जानकारी
Thu, 05 Dec 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हाल में 9 से 11 दिसंबर को आयोजित होने वाला गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीसी ने सभी विभागों के अधिकारियों को महोत्सव को शानदार तरीके से आयोजित करवाने को लेकर जिम्मेदारी सौंपकर जरूरी निर्देश दिए।
गीता महोत्सव में स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। डीसी ने कहा कि हुडा पार्क में 9 से 11 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में धार्मिक संस्थाओं, मंदिर कमेटियों व सामाजिक संस्थाओं का विशेष रूप से अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी है। गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ 9 दिसम्बर को हवन यज्ञ व गीता पूजन के साथ किया जाएगा। तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि महोत्सव में ग्लोबल श्लोकोउचारण, विभिन्न स्कूलों के बच्चे कुरुक्षेत्र कार्यक्रम से सीधे रूप से जुडना, स्कूली बच्चों व धार्मिक संस्थाओं, मन्दिर कमेटियों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा गीता के अध्यायों पर आधारित नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसी प्रकार से धार्मिक स्थानों, मन्दिर कमेटियों के प्रतिनिधियों और जिला के सभी ग्राम पंचायतों और नगर परिषद तथा नगर पालिकाओं के जनप्रतिनिधियों की ओर से 11 दिसंबर को दीपोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन
गीता जयंती महोत्सव स्थल पर गीता की आरती होगी। इस दौरान एडीसी हर्षित कुमार एसडीएम महेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, डीआईपीआरओ संजीव सैणी मौजूद थे।
इन विभागों की होगी भागीदारी
जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव स्थल पर यातायात पुलिस और सचिव प्रादेशिक परिवहन, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बिजली वितरण निगम, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, अग्रणी बैंक, राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, आयुष विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पोस्ट ऑफिस बैंक स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों की कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा शहर की विभिन्न प्रमुख सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी स्टॉल लगाई जाएंगी।