{"_id":"641206d7c30e06c181047157","slug":"influenza-virus-lab-sent-six-samples-for-test-report-of-last-three-samples-came-negative-bhiwani-news-c-21-1-80405-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्फ्लूएंजा वायरस: जांच के छह सैंपल भेजे लैब, पिछले तीन सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्फ्लूएंजा वायरस: जांच के छह सैंपल भेजे लैब, पिछले तीन सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
Wed, 15 Mar 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
फ्लू की ओपीडी।
भिवानी। जिले में इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से कोविड काल में बरती जा रही सावधानियां का पालन करने की अपील की है। जिले में बुधवार को इन्फ्लूएंजा वायरस की जांच के लिए छह सैंपल पीजीआई जांच के लिए भेजे हैं। जबकि मंगलवार को भेजे तीनों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 25 सैंपल भेजे गए हैं, जिनमें से 19 की रिपोर्ट नेगिटिव आई हैं और छह की रिपोर्ट लंबित हैं। जबकि जिले में एच3 एन2 का कोई मरीज सामने नहीं आया है।
जिले में खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लूएंजा वायरस की पहली कैटेगरी में खांसी और जुकाम के सामान्य मरीज शामिल है। जिन्हें चिकित्सक एहतियात का परामर्श दे रहे हैं। इस कैटेगरी में नागरिक अस्पताल में रोजाना 150 से अधिक मरीज आ रहे हैं। जबकि कैटेगरी दो में निमोनिया से ग्रस्त, फेफड़ों में अधिक दिक्कत, सांस लेने में अधिक तकलीफ के मरीज शामिल हैं, जिन्हें चिकित्सक दवा और आवश्यकता पड़ने पर भर्ती होने का परामर्श दे रहे हैं। ऐसे मरीज भी 15 से 20 आ रहे हैं मगर इंफ्लूएंजा वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। जिले में सिर्फ चार मरीजों को इस साल इन्फ्लूएंजा वायरस बी की पुष्टि हुई है, जोकि स्वस्थ हो चुके हैं। तीसरी कैटेगरी में निमोनिया, सांस व फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के वे मरीज आते हैं जोकि ऑक्सीजन बेड या फिर एचडीयू में है। इन मरीजों के कोरोना व इन्फ्लूएंजा जांच के लिए सैंपल भेजे जाते हैं।
-- -- -
जिले में फिलहाल एच3 एन2 का कोई मरीज नहीं मिला है। छह सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे है जिनकी रिपोर्ट 24 घंटे में आ जाएगी। कैटेगरी बी के चार मरीज मिले थे, जोकि स्वस्थ हो चुके है। कैटेगरी बी सामान्य खांसी, जुकाम में आती है उसमें मरीज के परिजनों के सैंपल भी नहीं लिए जाते।
विज्ञापन
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।