फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Indian boxers dominated the quarter-finals of the World Boxing Cup on the second day

Bhiwani News: विश्व मुक्केबाजी कप के क्वार्टर फाइनल में दूसरे दिन भी रहा भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा

Tue, 18 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Indian boxers dominated the quarter-finals of the World Boxing Cup on the second day
कजाकिस्तान के मुक्केबाज को पंच लगाता भारतीय मुक्केबाज नवीन कुमार। सोशल मीडिया
भिवानी। ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सोमवार को दूसरे दिन भी भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई और पदक पक्का किया।
विज्ञापन


भिवानी के नवीन कुमार ने 90 किलोग्राम भारवर्ग में कजाकिस्तान के मुक्केबाज को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। जींद जिले के गांव ढाकल के सुमित कुंडू ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में साउथ कोरिया के मुक्केबाज को 5-0 से मात दी। इसके अलावा उत्तराखंड के पवन बर्तवाल ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में कजाकिस्तान के खिलाड़ी को 5-0 से पराजित किया। मणिपुर के जदुमणी सिंह ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में और झज्जर के हितेश गुलिया ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में अपने-अपने विपक्षी खिलाड़ियों को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। भारतीय मुक्केबाजों की इन जीतों के बाद सभी खिलाड़ियों ने अपने पदक सुनिश्चित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन



कजाकिस्तान के मुक्केबाज को पंच लगाता भारतीय मुक्केबाज नवीन कुमार। सोशल मीडिया

कजाकिस्तान के मुक्केबाज को पंच लगाता भारतीय मुक्केबाज नवीन कुमार। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed