फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   India alliance parties angry over Arvind Kejriwal's arrest, burnt effigy in protest

Bhiwani News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के इंडिया गठबंधन दल, विरोध में फूंका पुतला

Mon, 25 Mar 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
India alliance parties angry over Arvind Kejriwal's arrest, burnt effigy in protest
भिवानी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन दल भी भड़क उठे हैं। रविवार को भिवानी में इंडिया गठबंधन दलों ने कांग्रेस नेता किरण चौधरी के आह्वान पर शहर की सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया। कांग्रेस और माकपा ने संयुक्त रूप से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार का विरोध स्वरूप घंटाघर चौक पर पुतला फूंका और उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस और माकपा के पदाधिकारियों ने घंटाघर, सराय चौपटा, नया बाजार होते हुए शहर में प्रदर्शन किया और हांसी गेट भिवानी पर खत्म किया। प्रदर्शन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री किरण चौधरी व श्रुति चौधरी के आह्वान पर किया गया। कांग्रेस नेता ठाकुर अमरसिंह, देवराज महता, सत्यजीत पिलानिया व माकपा के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि आज मोदी सरकार भ्रष्टाचार के नाम पर इंडिया गठबंधन के मुख्य विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करके उन्हें अवैध रूप से जेलों में डाल रही है। चुनाव आचार संहिता लगाने के बावजूद उनके बैंक खाते सील किए जा रहे हैं, उनके नेताओं को अपनी जांच एजेंसियों द्वारा डरा धमकाकर व लोभ लालच देकर भाजपा में शामिल करवाया जा रहा है। जो देश के लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। जबकि खुद मोदी सरकार पीएम केयर फन्ड, कारपोरेट से चुनावी बांड लेकर तथा राफेल विमानों में दलाली लेकर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कारपोरेट घरानों से गैर कानूनी वसूली करके पूरे देश के संसाधनों को उनके हवाले कर रही है। उसने भयंकर बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार से ध्यान बंटाने वास्ते धर्म और जातियों का ध्रुवीकरण करके आगामी लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। इंडिया गठबंधन उनकी साजिश को कामयाब नहीं होने देगा। इस मौके पर पूर्व कमिश्नर सुरेश गोयल, बार प्रधान सत्यजीत पिलानिया, दिलबाग नीमड़ी, कृष्ण लेघा, शीशराम चैयरमैन, हरिसिंह सांगवान, पवन बुवानीवाला, अशोक ढोला, कल्लू भट्ट, शिवकुमार चांगिया, सुरेंद्र परमार, रघबीर रंगा, सामाजिक कार्यकर्ता कमल सिंह प्रधान, नरेश तंवर जीएम, माकपा के सज्जन कुमार सिंगला, कामरेड अनिल कुमार, रतन कुमार जिंदल, सुखदेव पालवास, मास्टर वजीर सिंह, बिमला घनघस, नरेंद्र धनाना, सविता मान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed