{"_id":"601aff248ebc3e74a6035f0a","slug":"incrochement-bhiwani-news-rtk5937174147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के मुख्य बाजारों से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के मुख्य बाजारों से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
अभियान के दौरान फुटपाथ से सामान उठाते हुए नप कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा बने फुटपाथ दुकानदारों को आखिरकार ट्रैफिक पुलिस ने खदेड़ दिया वहीं काफी का सामान नगर परिषद कर्मचारियों ने जब्त कर लिया। शहर को जाम मुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। करीब दो घंटे तक शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया और 50 से अधिक रेहड़ी, फुटपाथ दुकानों का सामान जब्त किया। वहीं काफी को हटाया गया। नप और ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से बाजारों में भी हड़कंप मच गया। ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर विक्रांत ने रेहड़ी व फुटपाथ दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा दुकान लगाई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फुटपाथ और रेहड़ी दुकानदारों ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह बिगाड़ा हुआ है। खासकर सरकुलर रोड, महम गेट चौक, घंटाघर चौक, हांसी रोड पर। इनके कारण यहां जाम के हालात रहते है। ट्रैफिक पुलिस इन्हें हटाने बारे नगर परिषद पर जिम्मेदारी डाल रही थी। बुधवार को आखिरकार ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद की टीम ने एसएचओ ट्रैफिक इंस्पेक्टर विक्रांत के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान की शुरूआत सुबह 10: 30 बजे बासिया भवन से हुई।
यहां से हांसी गेट, महम गेट, झंकार रोड से घंटाघर चौक, दिनोद गेट, अनाजमंडी तक अभियान चलाया गया। दो घंटे तक चले अभियान के दौरान फुटपाथ पर दुकानें सजाए बैंक दुकानदारों, रेहड़ी दुकानदारों को पुलिस ने खदेड़ा। वहीं नप कर्मचारियों ने काफी दुकानदारों का सामान जब्त किया। करीब 50 से अधिक दुकानदारों की मेज, कपड़े, होर्डिंग-बैनर, खोखे, मोबाइल असेसरीज, रेहड़ी फल विक्रेताओं का सामान जब्त किया। पुलिस और नप के अभियान के दौरान दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति रही और अधिकतर अपना सामान समेट भागते नजर आए।
विज्ञापन
मोबाइल पर फैली सूचना
नप का अभियान शुरू होते ही बाजारों में व्हाट्सअप ग्रुपों के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना फैल गई और लोगों ने अपना सामान समेट लिया। टीम के जाते ही फिर से सामान सजने लगा।
दुकानों के बाहर स्टॉल, रेहड़ी लगाने के बदले चल रहा मंथली का खेल
बेशक फुटपाथ नगर परिषद को हो मगर दुकानों के बाहर इन फुटपाथ पर दुकान लगाने, रेहड़ी लगाने, स्टॉल लगाने के बदले अधिकतर दुकानदार मंथली वसूल रहे है। मंथली पांच से 30 हजार रुपये तक लोकेशन अनुसार है।
फुटपाथ और सड़क पर दुकानें, रेहड़ी होने और नो पार्किंग में वाहन खड़े होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इसे सुधारने के लिए ही आज यह अभियान चलाया गया है। दो घंटे के दौरान सरकुलर रोड, हांसी रोड, महम रोड, घंटाघर चौक, अनाजमंडी तक अभियान चलाया है। साथ ही चेतावनी दी है कि दोबारा दुकानें सजाई तो कार्रवाई की जाएगी। करीब दो ट्रैक्टर ट्राली सामान भी जब्त किया गया है।
- विक्रांत सिंह, एसएचओ ट्रैफिक