{"_id":"578e3f6b4f1c1b197fc4b5ed","slug":"incroachment-action-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मकान पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध मकान पर चला पीला पंजा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम में प्रशासन ने नव निर्माणाधीन बस स्टैंड से कब्जा हटवाने की कार्रवाई की। बस स्टैंड की चारदिवारी में आ रहे एक मकान को पीले पंजे से ढहा दिया गया। अन्य मकानों को हटाने के लिए 2 अगस्त तक का समय दिया गया है। तोशाम में करोड़ों की लागत से नया बस स्टैंड बनकर लगभग तैयार हो चुका है। लेकिन बस स्टैंड की एक तरफ की चारदीवारी में कुछ अवैध रूप से बने मकान आड़े आ रहे थे।
मंगलवार दोपहर बाद प्रशासन पीले पंजे व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। कब्जा कार्रवाई के दौरान एसडीएम देवीलाल सिहाग व रोडवेज महाप्रबंधक धनराज कुंडू के अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल जेसीबी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने एक मकान पर पीला पंजा चलाकर हटा दिया। इसी दौरान कब्जा जमाए बैठे अन्य लोगों ने स्वयं मकान हटाने का भरोसा प्रशासन को दिया। इस पर प्रशासन ने 2 अगस्त तक का समय दिया है।
इस बाबत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि 3 मकान बस स्टैंड की चारदीवारी के बीच में आ रहे थे। शांतिपूर्वक तरीके से कब्जा हटवाए जाने का कार्य किया जा रहा है। रोडवेज महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने बताया कि बस स्टैंड की जमीन से कब्जे हटवाए जा रहे हैं। मंगलवार को कार्रवाई की गई है। अन्य लोगों को 2 अगस्त तक की मोहलत दी गई है।