फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Increase in patients in dentist's OPD, most of the children suffering from tooth decay.

Bhiwani News: दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में बढ़े मरीज, अधिकांश बच्चे दांतों में कीड़ों से पीड़ित

Thu, 05 Dec 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Increase in patients in dentist's OPD, most of the children suffering from tooth decay.
नागरिक अस्पताल में मरीज के दांतों का चेकअप करती डाॅ. लता।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इनदिनों दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीज बढ़ गए हैं, ज्यादातर बच्चे दांतों में कीड़े लगने और टेढे-मेढ़े दांतों के आने से पीड़ित हैं। ज्यादा मीठा खाने और नियमित सफाई नहीं किए जाने की वजह से ऐसे मौसम में दांतों में दर्द के मरीज भी अस्पताल आ रहे हैं।
विज्ञापन

रोजाना ही जिला नागरिक अस्पताल के दंत रोग विभाग में 150 मरीज पहुंच रहे हैं। दंत रोग विभाग की डॉक्टर कमल लता का कहना है कि सात से आठ साल तक के बच्चों के खान-पान की वजह से दांतों में कीड़े लगने की ज्यादा संभावना रहती है। इसके बाद उम्र बढ़ने के साथ ही टेढ़े-मेढ़े दांत आना भी बड़ी समस्या है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने और उन्हें कैल्शियम की ज्यादा मात्रा वाले खाद्य पदार्थ खिलाने की भी सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में गर्म और ज्यादा ठंडा खाने की वजह से दांतों की सेंसिटिविटी बढ़ जाती है। ऐसे मौसम में दांतों में दर्द के मरीज ज्यादा आते हैं। खासकर छोटे बच्चों के दांतों में कीड़े लगने के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इन बच्चों के अभिभावकों को भी नियमित दांतों की सफाई और खान पान पर ध्यान देने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. लता, दंत रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article