{"_id":"678a9720aee1f0bc520643f7","slug":"increase-in-number-of-coaches-in-tirupati-bound-train-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-128674-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने की तिरुपति जाने वाली ट्रेन में डिब्बों में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने की तिरुपति जाने वाली ट्रेन में डिब्बों में बढ़ोतरी
Fri, 17 Jan 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
लोहारू का रेलवे स्टेशन।
भिवानी। रेलवे विभाग की ओर से तिरुपति जाने वाले यात्रियों को भीड़ से बचने के लिए सुविधा दी गई है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ से बनने वाली अव्यवस्था से बचने के लिए विभाग की ओर से रेल के डिब्बों में अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
इस ट्रेन में विभाग की ओर से थर्ड एसी में एक और दो डिब्बों की बढ़ोतरी द्वितीय श्रेणी में की गई है। बढ़ाए हुए डिब्बों की सुविधा यात्रियों को शनिवार और 25 जनवरी को मिलेगी। वापसी में तिरुपति से 20 और 27 जनवरी को यात्रियों को बढ़े हुए डिब्बों की सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन का संचालन हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल रेल सेवा के लिए किया जाता है।
गणतंत्र दिवस दिल्ली क्षेत्र में बंद रहेगी पार्सल यातायात सुविधा
गणतंत्र दिवस पर 23 से 26 जनवरी तक दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से पार्सल सुविधा को बंद किया गया है। इस समय दौरान बीकानेर से दिल्ली क्षेत्र में किसी प्रकार के पार्सल की बुकिंग नहीं होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीकानेर ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुविधा कारणों के चलते पार्सल यातायात सुविधा को बंद करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान पार्सल सुविधा पूर्ण रूप से बंद रहेगी।