फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Incorporating spirituality into education... The message of the Gita will resonate in schools today

Bhiwani News: शिक्षा में आध्यात्मिकता का समावेश...आज स्कूलों में गूंजेगा गीता का संदेश

Thu, 13 Nov 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 13 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Incorporating spirituality into education... The message of the Gita will resonate in schools today
खंड स्तरीय गीता महोत्सव को लेकर अध्यापकों की बैठक लेते खंड ​शिक्षा अ​धिकारी डॉ. अनिल गौड़। स्र
भिवानी। भिवानी खंड के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गीता महोत्सव का आयोजन स्कूल से लेकर राज्य स्तर तक किया जाएगा। इसमें स्कूली विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया जाएगा।
विज्ञापन

हर वर्ष की तरह इस बार भी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसमें प्रदेशभर के करीब 18,000 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस बार भी शिक्षा विभाग ने जिलेवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। जिले के स्कूलों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी खंड और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसके बाद चयनित विद्यार्थी राज्यस्तरीय गीता महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खंड स्तर पर आयोजित गीता महोत्सव में विजेता विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिलास्तर पर 20 से 22 नवंबर और राज्य स्तर पर 27 से 30 नवंबर तक गीता महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए वीरवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का विद्यार्थियों को लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि जिले में किसी बड़े विद्यालय या महाविद्यालय का चयन किया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में लेंगे हिस्सा
गीता महोत्सव के तहत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, संवाद, गीता श्लोकोच्चारण, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग व इनाम वितरित किए जाएंगे। आयोजन के लिए 5000 रुपये प्रति खंड और 5000 रुपये प्रति जिले का बजट शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को आवंटित किया गया है। प्रतियोगिता में राजकीय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।


::::::::
शुक्रवार को खंड के सभी स्कूलों में गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। खंड स्तर पर विजेता विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
- डॉ. अनिल गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed