फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Incomplete development work will be the main issue in Municipality Bawanikheda elections.

Bhiwani News: नगर पालिका बवानीखेड़ा चुनाव में अधूरे पड़े विकास कार्य रहेंगे मुख्य मुद्दे

Thu, 06 Feb 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Incomplete development work will be the main issue in Municipality Bawanikheda elections.
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा में पिछले दस साल से सीवर और गली बदहाल स्थिति में हैं। इसके अलावा भी अधूरे पड़े विकास कार्य चुनावों में मुख्य मुद्दे रहने वाले हैं। नगर पालिका चुनाव की घोषणा के साथ ही लोगों के मुंह पर पुराने दबे मुद्दे उभर कर आने लगे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अभी तक नगर पालिका पार्षदों व चेयरमैन का समय था। लेकिन अब समय जनता का आ गया है। विकास की गति को विराम लगाने के पीछे पूर्व पार्षदों की गुटबाजी हावी रही।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि पिछले दस साल से नपा पार्षद चेयरमैन को बनाने व तोड़ने में ही लगे रहे। लोगों में इसका रोष है। आने वाले चुनावों में वोट की चोट से जवाब देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवानीखेड़ा में 15 से बढ़ाकर 16 किए वार्ड
बवानीखेड़ा कस्बे में पहले 15 वार्ड थे। लेकिन अब बढ़ाकर 16 वार्ड कर दिए हैं। पिछले दस साल से पार्षद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में व्यस्त रहे। इसका नतीजा ये रहा कि कस्बा विकास के मामले में दस साल पीछे चला गया। लोग पूरी तैयारी के साथ भावी उम्मीदवार के रूप में आ रहे पूर्व पार्षद व चेयरमैन को जवाब देने की तैयारी किए हुए हैं।

कस्बे के मुख्य मुद्दे
-कस्बे के सभी वार्डों में गली व सीवर बदहाल स्थिति में है।
-सफाई कर्मचारी की कमी के चलते कचरे का उठान धीमा है।
-शहीद गुलाब सिंह पार्क का सौंदर्यकरण अधूरा है।
-चोरी की घटना पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की सुविधा नहीं है।
-स्ट्रीट लाइट की किसी प्रकार की सुविधा नहीं है।
-कस्बे में लगी हाईमास्ट लाइट दो साल से बंद है।
-बाबा कमाल झील का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।
-हर्बल पार्क का निर्माण पूरा नहीं हुआ।
-बाबा बंदा बहादुर कम्युनिटी सेंटर का अधूरा निर्माण कार्य।
-दमकल केंद्र की सुविधा नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed