फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Inauguration of office of Congress candidate Rao Dan Singh in Tosham

Bhiwani News: राव दान से बोलीं किरण - आपको घबराने की जरूरत नहीं, खून का एक-एक कतरा आपके लिए न्योछावर है

Mon, 06 May 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 May 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of office of Congress candidate Rao Dan Singh in Tosham
भिवानी के तोशाम में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते राव दान सिंह व विधायक किरण चौधरी।
तोशाम। कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने रविवार को तोशाम में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के कार्यालय उद्घाटन किया। इस मौके पर किरण चौधरी ने रावदान सिंह से कहा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं, जब तक खून का एक-एक कतरा है आपके लिए न्योछावर है। कार्यक्रम के बाद दोनों एक ही गाड़ी में सवार दिखे।
विज्ञापन

रविवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह टिकट मिलने के बाद पहली बार पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ तोशाम पहुंचे। यहां राव दान सिंह ने कहा कि तोशाम से हमारा पुराना नाता है। तोशाम से विधायक किरण चौधरी हमारी बहुत ही कद्दावर नेता हैं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार ने हर वर्ग को तंग किया है। किसानों, खिलाड़ियों, सरपंचों पर अत्याचार हुआ है। पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी ने कहा की जो कांग्रेस ने फैसला किया है वो सिर माथे है। दान सिंह हमारा उम्मीदवार हैं और इनकी हम दिल खोलकर मदद करेंगे। किरण चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, जब तक खून का एक-एक कतरा शरीर में है उसको न्योछावर करने के लिए कभी भी गुरेज नहीं करूंगी। उन्होंने आह्वान किया कि अब जुट जाओ गांव-गांव में और कांग्रेस प्रत्याशी दानसिंह के लिए एक-एक वोट के लिए मेहनत करो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed