{"_id":"6afdf845af656b13490620cd","slug":"inadequate-safety-measures-high-risks-during-the-journey-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160261-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुरक्षा के प्रबंध अधूरे, सफर में जोखिम पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुरक्षा के प्रबंध अधूरे, सफर में जोखिम पूरे
विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर दिनोद गेट के समीप धंसी सड़क।
भिवानी। जिले में नेशनल और स्टेट हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम अधूरे होने से वाहन चालकों का सफर जोखिम भरा बना हुआ है। अवैध कट, बंद स्ट्रीट लाइटें, सड़क पर बने गहरे गड्ढे और एक फीट नीचे सीवर मेनहोल के साथ स्मॉग हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं।
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे के बीच बने सीवर मैनहोल सड़क से करीब एक फीट नीचे हैं जिससे तेज रफ्तार वाहनों को अचानक झटका लगता है और हादसे की आशंका बनी रहती है। जिन स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है, वहां न संकेतक लगाए गए हैं और न ही रिफ्लेक्टर की व्यवस्था है। स्मॉग के दौरान तेज रफ्तार वाहनों के लिए इन स्थानों से गुजरना और जोखिम भरा हो जाता है।
जिले में दस से अधिक ब्लैक स्पॉट हैं, जबकि नेशनल हाईवे पर असंख्य अवैध कट भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ स्मॉग छाने लगी है जिससे सुबह और देर रात राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। शहर और कस्बाई क्षेत्रों में रात के समय स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से सड़क के गड्ढे तक दिखाई नहीं देते। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई पर कई संकरे मोड़ों पर संकेतक गायब हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में डिवाइडरों पर बने अवैध कट भी हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
इन अवैध कटों के कारण हर साल बड़ी संख्या में वाहन आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। फिलहाल इन हादसों में वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ चालक और सवार घायल हो रहे हैं। हालांकि, तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर होने पर ये अवैध कट जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। इसके बावजूद हाईवे के डिवाइडरों पर बने कटों को बंद कराने के पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।
महम रोड पर झाड़ियों से हादसों का अंदेशा
भिवानी-महम मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियां भी हादसों का कारण बन सकती हैं। ये झाड़ियां सड़क तक फैल चुकी हैं जिससे सामने से बड़ा वाहन आने पर छोटे वाहनों को साइड देने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। सड़क से नीचे उतरने की जगह भी घनी झाड़ियों ने घेर रखी है। इनके बीच संकेतक और दिशा सूचक भी छिप गए हैं जिससे स्मॉग के दौरान वाहन चालकों को रास्ता देखने में परेशानी हो सकती है।
सर्कुलर सड़क पर स्ट्रीट लाइट गुल
शहर के सर्कुलर रोड का कुछ हिस्सा स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे के दायरे में आता है। घंटाघर से देवसर चुंगी तक सड़क की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसी हिस्से में कुछ स्थानों पर रेलिंग टूटी होने से अवैध कट बन गए हैं। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर भी दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे के डिवाइडरों में कई अवैध कट कॉलोनियों के रास्तों से जुड़े हैं।
कॉलोनियों की गलियों से निकलकर वाहन अचानक मुख्य सड़क पर आ जाते हैं जो तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहनों के लिए बड़ा खतरा बनते हैं। इन स्थानों पर अवैध कटों के कारण आमने-सामने वाहनों की टक्कर होने की आशंका बनी रहती है। रात के समय स्ट्रीट लाइटें बंद होने और स्मॉग के कारण इन स्थानों पर खतरा और बढ़ जाता है।
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे के दायरे में आने वाले सभी दुर्घटना संभावित स्थानों पर संकेतक लगाए गए हैं। स्मॉग के दौरान वाहन चालकों को रास्ता दिखाने के लिए दिशा सूचक के अलावा सड़क पर कैट आई लाइट भी लगाई जा चुकी हैं। कुछ स्थानों पर डिवाइडर में अवैध कट हैं जिन्हें बंद कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद ली जा रही है। -नारायण, कनिष्ठ अभियंता, नेशनल हाईवे अथॉरिटी।