{"_id":"61633a4e8ebc3e25d50cf673","slug":"in-vaish-mahavidyalaya-34-seats-are-vacant-in-ba-and-122-seats-in-b-sc-bhiwani-news-hsr6140983123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: वैश्य महाविद्यालय में बीए में 34 तो बीएससी में 122 सीट खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: वैश्य महाविद्यालय में बीए में 34 तो बीएससी में 122 सीट खाली
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे रोड स्थित वैश्य महाविद्यालय में स्नातक के विभिन्न कोर्सों की खाली सीटों पर ओपन काउंसिलिंग जारी है। महाविद्यालय में दाखिला पाने के लिए विद्यार्थी कॉलेज में अपने दस्तावेज जमा करवाकर ओपन काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। मेरिट लिस्ट के हिसाब से कॉलेज में दाखिला मिलेगा। कॉलेज में स्नातक के कला संकाय सहित विभिन्न कोर्सों में सीट खाली है।
महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. संजय गोयल ने बताया कि महाविद्यालय में फिलहाल बीए में 27, बीकॉम पास कोर्स में 34, बीकॉम सीए कोर्स में 13, बीकॉम एएसएम कोर्स में 24, बीएससी मेडिकल में 46, बीएससी नॉन मेडिकल में 122, बीएससी कंप्यूटर साइंस में छह सीट खाली हैं। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस विभाग में बीबीए में 140, बीसीए में 120 और बीकॉम में 190 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर विद्यार्थी महाविद्यालय में आकर मेरिट के आधार पर अपना दाखिला करवा सकते हैं।
वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के महासचिव सुरेश गुप्ता ने कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दो मेरिट लिस्ट व ओपन काउंसिलिंग पर दाखिले किए हैं। उसके बाद भी हजारों विद्यार्थी दाखिले से वंचित इधर-उधर भटक रहे हैं । उन्होनें कहा कि विद्यार्थी बिना किसी झिझक के वैश्य महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर दाखिले ले। महाविद्यालय में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
वर्जन
महाविद्यालय का शैक्षणिक स्टॉफ उच्च स्तर का है और वह अपने शैक्षणिक अनुभव से विद्यार्थियों को सर्वोत्तम ज्ञान देने के लिए प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों से संबंधित समस्त प्रकार के शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कार्य यथासमय संपन्न करवाए जाते है। वैश्य महाविद्यालय में सामान्य के साथ-साथ सेल्फ फाइनेंस विभाग में विभिन्न कोर्सों की भी सुविधा उपलब्ध है।
- डॉ. सुधा रानी, प्राचार्या, वैश्य महाविद्यालय भिवानी।