फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the Naresh death case, the family refused to accept the body; the last rites were performed after police assurances.

Bhiwani News: नरेश मौत मामले में परिजनों ने शव लेने से किया इन्कार, पुलिस के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 01 Jun 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
In the Naresh death case, the family refused to accept the body; the last rites were performed after police assurances.
मृतक के परिजनों के बातचीत करती पुलिस की टीम। 
लोहारू। गांव नकीपुर निवासी नरेश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सोमवार को परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया और निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की गंभीरता से जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन मान गए जिसके पश्चात सोमवार शाम को नरेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि नरेश जिस दिन अपने एक साथी के साथ घर से गया था उसी दिन से वह लापता था। इसके बावजूद समय रहते उसकी तलाश नहीं हो सकी। रविवार को उसका शव एक होद (पानी के टैंक) में मिला था। जानकारी के अनुसार रविवार को शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए लोहारू लाया गया लेकिन शव अत्यधिक खराब (डी-ग्रेड) स्थिति में होने के कारण चिकित्सकों ने उसे भिवानी रेफर कर दिया। इसके बाद भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया और मामले की गहन जांच की मांग की। उनका कहना था कि नरेश की मौत की परिस्थितियां संदिग्ध हैं और जब तक मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलता वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहारू थाना प्रभारी मुरारीलाल ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में कराया गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन मान गए। इसके बाद सोमवार शाम को नरेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed