फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the main market, a young man was attacked on the neck with a sharp object, referred to Hisar

Bhiwani News: मुख्य बाजार में युवक की गर्दन पर नुकीली वस्तु से किया हमला, हिसार रेफर

Sat, 06 Jun 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
In the main market, a young man was attacked on the neck with a sharp object, referred to Hisar
बहल (भिवानी)। कस्बे के बहल-भिवानी रोड स्थित मुख्य बाजार में शनिवार सुबह दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू जैसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक मुख्य बाजार में खड़ा होकर किसी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू जैसी नुकीली वस्तु से वार कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला और उपचार के लिए हिसार भेजा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बहल पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस घायल युवक के बयान दर्ज करने के लिए हिसार गई। सूत्रों के अनुसार कुछ महीने पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। बहल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस घायल युवक के बयान लेने के लिए हिसार गई हुई है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में दस दिन के भीतर यह दूसरी आपराधिक वारदात है जिसके बाद लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से इन पर अंकुश लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है और बहल के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 24 जून को भी कस्बे के प्रदीप नामक युवक को कुछ युवक अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए थे और बाद में मारपीट कर उसे रेलवे लाइन पर डाल गए थे। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed