{"_id":"694d7d400f35dc0ce90f0b53","slug":"in-the-kabaddi-tournament-the-girls-from-baganwala-and-the-boys-from-bapora-emerged-as-champions-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-144422-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कबड्डी मुकाबले में बागनवाला की लड़कियां और बापोड़ा के लड़के चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कबड्डी मुकाबले में बागनवाला की लड़कियां और बापोड़ा के लड़के चैंपियन
Thu, 25 Dec 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों से बातचीत करते सांसद धर्मबीर सिंह। स्रोत : सूचना विभाग
भिवानी। भीम स्टेडियम में वीरवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। समापन समारोह पर कबड्डी के मुकाबले आयोजित हुए। लड़कियों के मुकाबले में बागनवाला की टीम प्रथम और कलिंगा की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के मुकाबले में बापोड़ा की टीम प्रथम और भीम स्टेडियम भिवानी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित हुए सांसद खेल महोत्सव ने युवाओं को एक नई दिशा देने का काम किया है। सांसद ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है, जो अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प के बल पर देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के स्वप्न को साकार करने की क्षमता रखती है। सांसद ने गांव बागनवाला व कलिंगा को खेल सामान के लिए पांच-पांच लाख की राशि दिए जाने की घोषणा की।
सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनाया गया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उनकी प्रेरणा से खेल प्रतियोगिताएं फिट युवा-फॉर विकसित भारत की थीम पर आयोजित हो रही हैं। सांसद खेल महोत्सव केवल एक सामान्य खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महाभियान है। यह गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त मंच प्रदान करने के साथ ही युवा शक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्षशीलता जैसे गुणों को विकसित करने का प्रभावी माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला प्रधान वीरेंद्र कौशिक, महासचिव रमेश पचेरवाल, सांसद खेल महोत्सव कॉर्डिनेटर सुधीर चांदवास व पंकज कौशिक, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव मौजूद रहे।